रांची।
झारखंड सरकार ने अमिताभ चौधरी को झारखंड लोक सेवा आयोग(जेपीएससी) का अध्यक्ष बनाया गया है। इस संबंध में बुधवार को कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। अमिताभ चौधरी आईपीएस अधिकारी रहे हैं। उन्होंने एच्छिक सेवानिवृत्ति ली थी। जेपीसी के अध्यक्ष के पद पर चौधरी अपने पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 62 वर्ष की आयु तक बने रहेंगे।



