Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 10 July 2026 || 05:45
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में सस्ता होगा हवाई सफर, वैट में भारी कटौती,पटना, गया और दरभंगा से उड़ानें होंगी सस्ती
          Headline

          बिहार में सस्ता होगा हवाई सफर, वैट में भारी कटौती,पटना, गया और दरभंगा से उड़ानें होंगी सस्ती

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJune 3, 2025No Comments4 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          एटीएफ पर वैट 29% से घटाकर 4%, यात्रियों को राहत

          विभिन्न विभागों में 4 हजार 799 पदों पर होगी बहाली

          -कैबिनेट की बैठक में 47 एजेंडों पर लगी मुहर

          Patna News: बिहार के हवाई यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य सरकार ने विमान ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर लगने वाले वैट (मूल्य वर्धित कर) की दर में भारी कटौती कर दी है। अब पटना, गयाजी और दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाले विमानों के टिकट सस्ते हो जाएंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह ऐतिहासिक फैसला लिया गया है।

          इस फैसले के तहत अब एटीएफ पर लगने वाला वैट 29 प्रतिशत से घटाकर महज 4 प्रतिशत कर दिया गया है। पहले जहां विमानन कंपनियों को महंगे दाम पर फ्यूल खरीदना पड़ता था, जिससे टिकट की कीमत भी अधिक होती थी, वहीं अब यह बोझ कम हो जाएगा।उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस निर्णय को राज्य की हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे न केवल टिकट के दाम घटेंगे, बल्कि विमान सेवाएं भी बढ़ेंगी। एयरलाइंस कंपनियों को भी राज्य में ऑपरेशन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

          कैबिनेट में वाणिज्य एवं कर विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई, जिसके तहत रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम (RCS) के अंतर्गत एटीएफ पर पहले से लागू 1 प्रतिशत वैट यथावत रखा गया है, जबकि अन्य सामान्य उड़ानों के लिए अब 4 प्रतिशत वैट ही लागू होगा।अब तक केवल गया एयरपोर्ट को 4 प्रतिशत की राहत मिली थी और RCS के तहत उड़ानों पर 1 प्रतिशत वैट था, लेकिन अब यह लाभ पटना और दरभंगा एयरपोर्ट को भी मिलेगा। इससे इन शहरों से आने-जाने वाले यात्रियों को आर्थिक राहत मिलेगी।

          इस नीति से न केवल यात्रियों को सस्ती टिकटें मिलेंगी, बल्कि राज्य में पर्यटन, व्यापार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे। सरकार को उम्मीद है कि इससे बिहार उन राज्यों की सूची में शामिल होगा, जिन्होंने एयर ट्रैवल को बढ़ावा देने के लिए फ्यूल टैक्स में कटौती की है।

          सर्वाधिक शिक्षा विभाग में 2361 अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी

          -मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को राज्य सरकार ने अलग-अलग विभागों में 4 हजार 799 पदों पर बहाली करने सहित कुल 47 प्रस्ताव को मंजूरी दी। सर्वाधिक शिक्षा विभाग में 2361 अलग-अलग पदों पर नियुक्ति की जाएगी। दूसरी सर्वाधिक बहाली नगर विकास एवं आवास विभाग में 1350 पदों पर होगी।

          मंत्रिमंडल सचिवालय के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षा पदाधिकारी के 935 एवं शिक्षा विकास पदाधिकारी के 568 यानी कुल 1503 पदों पर बहाली होगी। औसतन 10 पंचायतों पर एक निरीक्षण पदाधिकारी के पद का सृजन कर प्रखंड स्तर पर एक सुदृढ़ प्रशासनिक संरचना विकसित करने के उद्देश्य से पंचायतों की संख्या के आधार पर सहायक शिक्षा पदाधिकारी और शैक्षणिक प्रखंडों की संख्या के आधार पर शिक्षा विकास पदाधिकारी के पदों का सृजन किया गया है।

          बिहार शिक्षा परियोजना परिषद में भी विभिन्न स्तर के 818 पदों की स्वीकृति दी गई है। शिक्षा विभाग में सरकारी विद्यालयों या शैक्षणिक संस्थानों या कार्यालयों में जमीन का सत्यापन, जमीन विवरण एकत्र करने और इनके संरक्षण के लिए 2 भू-संपदा पदाधिकारी और सहायक भू-संपदा पदाधिकारी के 38 पद बनाए गए हैं। इन पर भी जल्द बहाली होगी।

          नगर विकास एवं आवास विभाग में 1350 पदों पर बहाली होगी। 7 आयोजन क्षेत्र प्राधिकार बोधगया, गया, राजगीर, बिहारशरीफ, आरा, मुजफ्फरपुर और सहरसा में 147 को प्रत्यार्पित करते हुए 1350 पद का सृजन किया गया है। ग्रामीण विकास विभाग में 653 पदों पर बहाली होगी। इसमें बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के अंतर्गत इन पदों पर बहाली होगी। इसमें राज्य स्तरीय 43, जिला स्तर पर 76 (प्रत्येक जिला के लिए 2-2 पद) और प्रखंड स्तर पर 534 पद पर बहाली की जाएगी।

          समाज कल्याण विभाग के महिला एवं बाल विकास निगम के अंतर्गत मुख्यालय, निगम, जिला और अनुमंडल स्तर पर 390 पदों को सृजित गया है। सामान्य प्रशासन विभाग में 15 और सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) में 28 पदों पर बहाली होगी। राज्यपाल सचिवालय में 2 पद चालक के लिए सृजित किए गए हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar air travel cheap Bihar ATF VAT reduction Darbhanga air ticket cheap Gaya airport flight fare Patna airport ticket rate
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          July 9, 2026

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          July 9, 2026

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          राहुल बच्चा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में मुख्य आरोपित शब्बे घायल, हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस पर फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में आरोपित के पैर में लगी गोली

          पारिवारिक विवाद में मां ने दो बेटियों को कुएं में फेंका, मौत, गिरफ्तार

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.