Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 27 May 2026 || 04:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»देवघर एम्स का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया, छात्रों और फैकल्टी को मिला सम्मान
          Headline

          देवघर एम्स का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया, छात्रों और फैकल्टी को मिला सम्मान

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 25, 2026Updated:May 25, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          संताल परगना के लिए वरदान बना देवघर एम्स, एआई आधारित सेवाओं पर जोर

          Deoghar News:  अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान देवघर का 8वां स्थापना दिवस सोमवार को उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। झारखंड के देवीपुर स्थित एम्स परिसर में आयोजित इस विशेष समारोह में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में संस्थान की उपलब्धियों, चिकित्सा सेवाओं और रिसर्च गतिविधियों को विस्तार से प्रस्तुत किया गया।

          स्थापना दिवस समारोह के दौरान छात्रों और फैकल्टी सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। बेहतर शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करने वाले छात्रों को पुरस्कार दिए गए, वहीं रिसर्च और चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले फैकल्टी सदस्यों को सर्टिफिकेट और शिल्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह में मौजूद अतिथियों ने एम्स देवघर की प्रगति की जमकर सराहना की।

          केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संताल परगना क्षेत्र को दिया गया एम्स एक ऐतिहासिक सौगात है। उन्होंने कहा कि आज देवघर एम्स न केवल झारखंड बल्कि बिहार, पश्चिम बंगाल और आसपास के कई राज्यों के मरीजों के लिए बेहतर इलाज का बड़ा केंद्र बन चुका है।

          उन्होंने कहा कि पहले गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए लोगों को बड़े महानगरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब अत्याधुनिक सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो रही हैं। इससे ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों के लोगों को काफी राहत मिली है। केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि एम्स की स्थापना से क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार और बुनियादी ढांचे के विकास को भी गति मिली है।

          इस मौके पर सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में एम्स जैसे संस्थान की स्थापना विकास का बड़ा संकेत होता है। उन्होंने बताया कि देवघर एम्स में लगातार हाईटेक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई तकनीक का उपयोग भी किया जाएगा, जिससे मरीजों को और बेहतर उपचार मिल सकेगा।

          सांसद ने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में एम्स देवघर देश के प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में अपनी अलग पहचान बनाएगा। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. नितिन एम. गंगाने, डॉक्टर, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          aiimsdeoghar-deoghar-jharkhandnews-annapurnadevi-nishikantdubey-healthnews-aiims-breakingnews-medicaleducation-santalpargana
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में गैंगवार पर बड़ा प्रहार, राहुल दुबे गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

          May 26, 2026

          बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रितु जायसवाल ने छोड़ा राजद का साथ, भाजपा में हुई शामिल

          May 26, 2026

          बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव,बिहार में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

          May 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में गैंगवार पर बड़ा प्रहार, राहुल दुबे गैंग के 7 शूटर गिरफ्तार, हथियार बरामद

          बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर, रितु जायसवाल ने छोड़ा राजद का साथ, भाजपा में हुई शामिल

          बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव,बिहार में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

          उन्नाव एक्सप्रेसवे हादसा: दिल्ली से बिहार लौट रही डबल डेकर बस पलटी, दरोगा समेत 6 की मौत, 21 घायल

          देवघर एम्स का 8वां स्थापना दिवस मनाया गया, छात्रों और फैकल्टी को मिला सम्मान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.