Samastipur News:- बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत नामांकन वापसी की प्रक्रिया सोमवार को शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हो गई। इस अवसर पर समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई।
प्रेस वार्ता में उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार और नोडल पदाधिकारी सह नजारत उप समाहर्ता रजनीश कुमार राय भी मौजूद रहे। डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुई।
🔹 विधानसभावार उम्मीदवारों का अंतिम आंकड़ा
डीएम ने बताया कि नामांकन जांच और वापसी के बाद अब जिलेभर में कुल 108 उम्मीदवार मैदान में बचे हैं। विधानसभावार स्थिति इस प्रकार है –
कल्याणपुर (131): 12 नामांकन, 4 रद्द — 8 प्रत्याशी मैदान में
वारिसनगर (132): 16 नामांकन, 3 रद्द — 13 प्रत्याशी मैदान में
समस्तीपुर (133): 16 नामांकन, 4 रद्द — 12 प्रत्याशी मैदान में
उजियारपुर (134): 17 नामांकन, 2 रद्द — 15 प्रत्याशी मैदान में
मोरवा (135): 11 नामांकन, 2 रद्द — 9 प्रत्याशी मैदान में
सरायरंजन (136): 13 नामांकन, 2 रद्द, 3 ने नाम वापस लिया — 8 प्रत्याशी मैदान में
मोहिउद्दीनगर (137): 14 नामांकन, 2 रद्द — 12 प्रत्याशी मैदान में
विभूतिपुर (138): 14 नामांकन, सभी वैध — 14 प्रत्याशी मैदान में
रोसरा (139): 8 नामांकन, 2 रद्द — 6 प्रत्याशी मैदान में
हसनपुर (140): 15 नामांकन, 4 रद्द — 11 प्रत्याशी मैदान में
🔹 चुनाव चिह्न आवंटन और सुरक्षा तैयारियां
डीएम ने बताया कि सभी योग्य उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न (सिंबल) आवंटित करने की प्रक्रिया जारी है। साथ ही प्रशासन ने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस महापर्व में उत्साहपूर्वक भाग लें और निर्भय होकर मतदान करें।

