Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 19:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»दंपति से बदसलूकी का वायरल वीडियो के बाद डीआईजी ने थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी को किया निलंबित
    Headline

    दंपति से बदसलूकी का वायरल वीडियो के बाद डीआईजी ने थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी को किया निलंबित

    today post liveBy today post liveAugust 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    East Champaran :- मोतिहारी में वाहन जांच के दौरान दंपति से बदसलूकी और मारपीट के मामले में चंपारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय ने सख्त कार्रवाई की है। वायरल वीडियो की जांच और पीड़ित दंपति से पूछताछ के बाद छतौनी थाना के थानाध्यक्ष अमरजीत कुमार, अपर थानाध्यक्ष एसआई आरिफ हुसैन, एसआई इंद्रकांत कुमार और एसआई मोहिनी कुमारी को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, होमगार्ड जवान सुरेंद्र साह का अनुबंध समाप्त करने की अनुशंसा भी कर दी गई है।

    यह मामला बीते रविवार रात छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर का है, जब वाहन जांच के दौरान पुलिस ने भितहां बनकट निवासी पिंटू कुमार और उनकी पत्नी अनुराधा कुमारी को रोकने की कोशिश की। अंधेरे में खड़ी पुलिस टीम को देखकर बाइक आगे बढ़ाने पर पुलिसकर्मी नाराज हो गए। उन्होंने दंपति को डंडे का भय दिखाते हुए आईकार्ड मांगा। पिंटू ने जब अपना गुनाह पूछा, तो पुलिस और भड़क गई और उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

    पति को पिटता देख जब अनुराधा बीच-बचाव करने आईं, तो पुरुष पुलिसकर्मियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इस दौरान मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों के साथ भी थानाध्यक्ष के सामने बदसलूकी की गई। पूरी घटना का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो तेजी से वायरल हो गया।

    वीडियो वायरल होने के बाद आम लोगों में आक्रोश फैल गया और दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई। शुरुआती जांच में एसपी स्वर्ण प्रभात ने एसआई अनुज कुमार को निलंबित करते हुए मामले की जांच सदर डीएसपी को सौंपी थी। इसके बाद डीआईजी ने खुद मामले की जांच की और सभी दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबन का आदेश जारी किया।

    इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोक सकती है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    एसआई सस्पेंड छतौनी थाना विवाद डीआईजी हरि किशोर राय थानाध्यक्ष निलंबन पुलिस मारपीट मामला पूर्वी चंपारण पुलिस कार्रवाई बिहार पुलिस विवाद मोतिहारी दंपति पिटाई मोतिहारी समाचार Ask ChatGPT वायरल वीडियो पुलिस
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.