Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 21 September 2026 || 16:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»होली जुलूस पर हुए पथराव के बाद स्थिति सामान्य : एसपी- डीडीसी कर रहे है कैंप
          Headline

          होली जुलूस पर हुए पथराव के बाद स्थिति सामान्य : एसपी- डीडीसी कर रहे है कैंप

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMarch 15, 2025No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News: जिला मुख्यालय से करीब 60 किलो मीटर दूर धनवार इलाके के घोडथम्बा में होली जुलूस के दौरान दो पक्षों में हुई हिंसक झडप – पथराव और आगजनी की घटना के बाद शनिवार को स्थिति सामान्य रही । हलाकि दुकाने नहीं खुली लोग अपने घरों में सिमटे रहे। मौके पर गिरिडीह के एसपी डा विमल कुमार समेत गिरिडीह और कोडरमा के पुलिस कर्मी सीआरपीएफ जवानों के साथ डीडीसी, स्मिता कुमारी ,एएसपी अभियान सूरजीत कुमार, सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट मनोज कुमार यादव के अलावा खोरी महुआ के एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, सदर एसडीपीओ जीत वाहन उरांव, सरिया एसडीपीओ धनंजय राम, डीएसपी मुख्यालय कौशर अली, डीएसपी नीरज कुमार सिंह के अलावा कई इंस्पेक्टर, धनवार थाना प्रभारी सतेंद्र पाल, कई थाने के प्रभारी सहित अन्य अधिकारी घटना के बाद कैंप कर रहे है।मौके पर मौजूद एसपी ने कहा कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में और सामान्य है। एसपी ने कहा कि क्षेत्र के सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला गया और उपद्रव करने वालों को चिन्हित करते हुए उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

          शुक्रवार देर रात हुई घटना को लेकर शनिवार को लोंगों ने बताया कि होली जुलूस घोड़थंबा पहुंचा। जुलूस में शामिल लोग परंपरागत वाद्य यंत्र को बजाते हुए पहुंचे थे, जिसको लेकर दूसरे पक्ष की और से विरोध किया गया । हालांकि इस दौरान घोड़थंबा प्रभारी मौजूद थे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास कर रहे थे तभी उपद्रवियों नें पथराव और तोड़ फोड शुरू कर दिया। इसमे कई लोगों और सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी चोटिल हुए । देखते ही देखते पांच दुकानों को आग हवाले कर दिया गया । दो पहिया और चार पहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर तीन-चार पहिया वाहन में भी आग लगा दी गई। सूचना पर खोरी महुआ के एसडीपीओ के अलावा खोरी महुआ अनुमंडल क्षेत्र के कई थाना की पुलिस पहुंच गई। लेकिन भीड़ वेकाबू हो गई थी । दोनों और से पथराव हुआ ।

          मामले की सूचना पर एसपी डा बिमल कुमार तुरन्त दलबल के साथ मौके पर पहुंचे । मुख्यालय से पहुंचे एसपी डॉ बिमल कुमार माहौल को शांत करने के लिए भीड़ के बीच जाकर पहले लोगों से शांति की अपील की, जब लोग उपद्रव करने से पीछे नहीं हटे तो एसपी के नेतृत्व में पुलिस ने लोगों को खदेड़कर कर स्थिति को बढ़ने से रोकने का काम किया किया।घटना में तीन-चार लोग घायल हुए हैं, जबकि लगभग छह दुकानों में आगजनी की सूचना है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और उपद्रवियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

          इस संबंध में गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को बताया कि घोड़थंबा ओपी क्षेत्र में होली खेलते समय दो पक्षों का विवाद सामने आया है। इस मामले में दोनों पक्षों को चिह्नित किया जा रहा है। सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी। घटना के बाद पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे एरिया में पुलिस बल की तैनाती की है। स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है।

          Ghodathambha Holi Procession Violent clashes - stone pelting and arson
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          September 21, 2026

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          September 20, 2026

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          September 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान बड़ा हादसा, बाढ़ के पानी में डूबे छह बच्चे, इलाके में मचा कोहराम

          धनबाद के लोयाबाद मुस्लिम बस्ती में भू-धंसान, चार घर चपेट में, 30 फीट गहराई तक धंसी जमीन, दहशत में परिवार

          गया मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही, परिजनों को सौंप दिया दुसरे का डेड बॉडी, जलने के बाद बुझाई गई चिता

          ससुराल आए दामाद की धारदार हथियार से ह/त्या, मकई के खेत में मिला शव

          एमएलसी चुनाव में जन सुराज के 5 उम्मीदवार घोषित,प्रशांत किशोर का शिक्षकों से 7वां वेतनमान का वादा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.