Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 15:50
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सूर्य ग्रहण के बाद गंगा स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़
    Headline

    सूर्य ग्रहण के बाद गंगा स्नान करने वालों की उमड़ी भीड़

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 25, 2022No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

     पटना। बेगूसराय में मंगलवार को सूर्य ग्रहण के बाद गंगा स्नान करने के लिए तमाम घाटों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रहण स्नान को लेकर पौराणिक मान्यता के अनुसार तमाम गंगा घाटों पर सुबह से ही ग्रहण पूर्व स्नान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। उसके बाद शाम 5:15 बजे ग्रहण समाप्त होने पर पुनः स्नान करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। सबसे अधिक भीड़ सिमरिया गंगा धाम में जुटी। जहां कि देश के विभिन्न से आकर कल्पवास कर रहे हजारों श्रद्धालुओं के अलावा बिहार के विभिन्न जिलों से आए श्रद्धालुओं ने भी गंगा स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा पाठ किया। आगामी छठ को लेकर भी गंगा स्नान करने के लिए लोगों का सिलसिला उमड़ रहा है तथा तमाम लोग छठ में पूजा-अर्चना के लिए जल लेकर अपने-अपने घरों को गए। भारी भीड़ के मद्देनजर डीडीआरएफ के गोताखोर एवं प्रशासन की टीम अलर्ट मोड में रहकर लगातार लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के साथ सतर्क किया जा रहा है।

    स्नान के दौरान गंगा में डूबी महिला 

    बेगुसराय के बलिया थाना क्षेत्र स्थित भवानंदपुर गंगा घाट पर मंगलवार को स्नान के दौरान एक महिला डूब गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा समाचार भेजे जाने तक एसडीआरएफ की टीम नदी में खोजबीन कर रही है। महिला की पहचान शिवनगर निवासी राम पदारथ महतो की पत्नी राजमणि देवी के रूप में की गई है।

    घटना के संबंध में बताया जाता है कि उक्त महिला मंगलवार को गंगा स्नान करने भवानंदपुर गांव के समीप गंगा घाट पर गई थी। जहां स्नान करने के दौरान गहरे पानी में जाने से देखते ही देखते लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है। सीओ चंदन कुमार की सूचना पर दोपहर बाद एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर दो वोट की मदद से शव की खोजबीन कर रही है। स्थानीय लोग बताते हैं कि करीब एक सप्ताह से शिवनगर से लेकर भवानंदपुर गांव के समीप तक गंगा में घड़ियाल भी देखा गया है। शव नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों को आशंका है कि घडियाल के द्वारा की स्नान के दौरान महिला को खींच लिया गया है।

    अजगैबीनाथ गंगा घाट में लोगों ने श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की

    वहीं भागलपुर के सुलतानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा घाट में मंगलवार को सूर्य ग्रहण के बाद गंगा स्नान करने वाले लोगों की अच्छी खासी भीड़ लग गई। लोगों ने श्रद्धापूर्वक गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं ने बताया कि गंगा का जल स्तर घटने पर गंगा स्नान करने में काफी परेशानी हो रही है। गंगा घाट में साफ सफाई एवं बेरिकेंटिंग भी नहीं लगाई गई है। नगर परिषद द्वारा गंगा घाट में बेरिकेंटिंग एंव साफ सफाई अभियान नहीं चलाने पर छठव्रती महिलाओं को स्नान करने में काफी परेशानी होगी।

    उल्लेखनीय है कि बुधवार से छठ पूजा को लेकर बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के शिव भक्त एवं छठव्रती महिलाओं का जन सैलाब गंगा स्नान करने के लिये उमड़ने लगेगा। दो साल से कोरोना महामारी होने पर बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के छठव्रती महिलाएं सुल्तानगंज नहीं पहुंच सकीं थी। इस वर्ष महिलाओं कि भीड़ अधिक होने कि संभावना जताई जा रही है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    गंगा स्नान पटना न्यूज पूजा-अर्चना भीड़ सुर्य ग्रहण
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.