Jamshedpur News:- टाटानगर रेल मंडल और उससे होकर गुजरने वाले प्रमुख रेल मार्गों पर आगामी दिनों में ट्रेनों का परिचालन बड़े पैमाने पर प्रभावित रहेगा। दक्षिण-पूर्व रेलवे ने जानकारी दी है कि इस अवधि में कई ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया जाएगा, कुछ का मार्ग बदला जाएगा और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा। इस बदलाव का सीधा असर टाटानगर आने-जाने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ेगा।
मार्ग परिवर्तन (डायवर्जन)
टाटानगर से होकर गुजरने वाली या यहां आने-जाने वाली कई मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें वैकल्पिक मार्ग से संचालित होंगी। इनमें 15630 (सिलचर–तांबरम) एक्सप्रेस, 13287 (दुर्ग–आरा साउथ बिहार) एक्सप्रेस, 22805 (भुवनेश्वर–आनंद विहार) साप्ताहिक एक्सप्रेस, 18104 (अमृतसर–टाटा) एक्सप्रेस, 18427 (पुरी–आनंद विहार) एक्सप्रेस, 12802 (नई दिल्ली–पुरी) एक्सप्रेस, 12801 (पुरी–नई दिल्ली) पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, 12152 (शालिमार–लोकमान्य तिलक) एक्सप्रेस, 12151 (लोकमान्य तिलक–शालिमार) एक्सप्रेस, 22843 (बिलासपुर–पटना) एक्सप्रेस, 22891 (हावड़ा–रांची) इंटरसिटी एक्सप्रेस और 20817 (भुवनेश्वर–नई दिल्ली) राजधानी एक्सप्रेस शामिल हैं।
रद्द ट्रेनें
पूरी तरह रद्द होने वाली ट्रेनों में 20894 (पटना–टाटा) वंदे भारत एक्सप्रेस, 28181/28182 (टाटा–कटिहार) एक्सप्रेस, 18183 (टाटा–आरा) एक्सप्रेस, 20893 (टाटा–पटना) वंदे भारत एक्सप्रेस, 18116/18115 (चक्रधरपुर–गोमो) मेमू, 68023/68024 (झाड़ग्राम–पुरुलिया) मेमू, 68035 (टाटा–हटिया) मेमू, 68055/68056 (आसनसोल–टाटा) मेमू, 13301/13302 (धनबाद–टाटा) एक्सप्रेस, 68086 (बरकाकाना–टाटा) मेमू, 20898 (रांची–हावड़ा) वंदे भारत एक्सप्रेस और 18175 (हटिया–झारसुगुड़ा) मेमू शामिल हैं।
शॉर्ट-टर्मिनेशन और शॉर्ट-ओरिजिनेशन
कुछ ट्रेनों को उनके निर्धारित गंतव्य तक नहीं चलाया जाएगा और कुछ का संचालन बीच के स्टेशन से शुरू किया जाएगा। 18184 (बक्सर–टाटा) एक्सप्रेस ईस्टर्न रेलवे क्षेत्र में शॉर्ट-टर्मिनेट होगी। वहीं 68055/68056 (आसनसोल–टाटा) मेमू और 18011/18012 (हावड़ा–चक्रधरपुर) एक्सप्रेस का संचालन एडीआरए से शॉर्ट-टर्मिनेट या शॉर्ट-ओरिजिनेट किया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले एनटीएस ऐप, रेलवे हेल्पलाइन या आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी ट्रेनों की नवीनतम स्थिति की पुष्टि करें, ताकि आखिरी समय में परेशानी से बचा जा सके।

