Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 5 May 2026 || 14:29
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सड़क हादसे में पति की मौत के बाद इलाज के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ
          Headline

          सड़क हादसे में पति की मौत के बाद इलाज के दौरान पत्नी ने भी तोड़ा दम, दो मासूम बच्चे हुए अनाथ

          today post liveBy today post liveJanuary 11, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jamshedpur News:- मानगो बस स्टैंड के पास हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना ने एक पूरे परिवार को तबाह कर दिया। शनिवार को हुए हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी ने रविवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति-पत्नी दोनों की असमय मौत से उनके दो मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में शोक के साथ-साथ गहरा आक्रोश व्याप्त है।

           

          स्थानीय लोगों के अनुसार, मानगो डिमना रोड स्थित विश्वकर्मा लाइन निवासी लाल शर्मा शनिवार को मानगो बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि लाल शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी नीलू शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद रविवार सुबह उन्होंने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

           

          हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल और अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों में शोक के साथ प्रशासन के प्रति नाराजगी भी साफ नजर आई। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह दुर्घटना अचानक नहीं, बल्कि ट्रैफिक व्यवस्था की लापरवाही का परिणाम है।

           

          लोगों का आरोप है कि मानगो बस स्टैंड क्षेत्र लंबे समय से दुर्घटना संभावित जोन बना हुआ है। यहां भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है, लेकिन न तो पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती होती है और न ही यातायात नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाते हैं। सड़क किनारे खड़े वाहन, अवैध बस व ऑटो स्टैंड और जाम की स्थिति हादसों को और बढ़ावा दे रही है।

           

          घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने रविवार को सीतारामडेरा थाना पहुंचकर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मानगो बस स्टैंड क्षेत्र में स्थायी ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और भविष्य में हादसों को रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की मांग की।

           

          इसके साथ ही मृतक दंपति के दोनों बच्चों को तत्काल मुआवजा, सरकारी सहायता और संरक्षण देने की भी मांग की गई। लोगों का कहना है कि यदि प्रशासन समय रहते प्रभावी कदम उठाता, तो शायद इस दर्दनाक हादसे को टाला जा सकता था।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए- मोदी

          May 5, 2026

          West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव में ‘काली बनाम काबा’ नैरेटिव ने बदला खेल,भाजपा की रणनीति सफल, बंगाल में बदला वोटर मूड

          May 4, 2026

          Bengal Elections: बंगाल में खिला कमल, विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, बंगाल में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार

          May 4, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, जीत के बाद बदला नहीं, बदलाव की बात होनी चाहिए- मोदी

          West Bengal Elections 2026: बंगाल चुनाव में ‘काली बनाम काबा’ नैरेटिव ने बदला खेल,भाजपा की रणनीति सफल, बंगाल में बदला वोटर मूड

          Bengal Elections: बंगाल में खिला कमल, विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत की ओर भाजपा, बंगाल में पहली बार बनेगी भाजपा सरकार

          Bengal Elections: बंगाल चुनाव 2026: शुरुआती रुझानों में BJP आगे, TMC पीछे,294 सीटों में BJP 193 पर आगे, TMC दूसरे नंबर पर

          जमीन कब्जा मामले में RJD विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस का छापा

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.