Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 12 March 2026 || 21:24
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»पत्नी और पिता को गोली मार खुद को भी मारी गोली घटनास्थल पर तीनों की मौत, मानसिक तनाव में था आरोपी
    Headline

    पत्नी और पिता को गोली मार खुद को भी मारी गोली घटनास्थल पर तीनों की मौत, मानसिक तनाव में था आरोपी

    today post liveBy today post liveNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Rohtas News:- रोहतास जिले के भानस थाना क्षेत्र के डिहरा गांव में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव निवासी अमित सिंह ने पहले अपनी पत्नी को गोली मारी, फिर पिता को और उसके बाद खुद को भी गोली मार ली। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

    घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। गोली की आवाज सुनकर परिजन घबरा गए और घर के अन्य सदस्य कमरों में खुद को बंद कर लिए। इसी दौरान जब अमित बंदूक लेकर आंगन में निकला और उसके पिता शालिग्राम सिंह ने उसे रोकने की कोशिश की, तो अमित ने उन पर भी गोली चला दी।

    इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। सूचना मिलने पर बिक्रमगंज एसडीपीओ समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।

    मृतक अमित सिंह के बड़े भाई राजेश सिंह ने बताया कि वह काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजन भी उसकी स्थिति को लेकर चिंतित रहते थे। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात स्वीकार की है।

    पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। क्या घटना के पीछे घरेलू विवाद या अन्य कोई कारण था, इसकी पुष्टि आगे की जांच के बाद होगी।

    एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। आसपास के लोग स्तब्ध हैं और परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    March 11, 2026

    झारखंड सहित अन्य राज्यों से बिहार की सीमा में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, गिट्टी, मोरम और स्टोन डस्ट से लदे वाहनों को लेना होगा ट्रांजिट पास (TP)

    March 11, 2026

    रामनवमी में डीजे प्रतिबंध पर झारखंड विधानसभा में हंगामा, भाजपा विधायक वेल में उतरे

    March 11, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    झारखंड-बिहार सीमा पर नक्सलियों के खिलाफ बड़ा सर्च ऑपरेशन, सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई

    Bihar News : रोमांचक हुई राज्यसभा की लड़ाई, AIMIM-RJD में हो पाएगी डील?

    IPL 2026 Schedule: आईपीएल 2026 के शेड्यूल का ऐलान,, 28 मार्च से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुंभ

    LPG Gas Shortage : देशभर के मंदिरों में LPG गैस की किल्लत, कहीं बंद हुआ प्रसाद तो कहीं कम हुआ भोजन

    Ranchi News : झारखंड विधानसभा में ‘जय श्रीराम’ के नारे, डीजे जब्ती को लेकर भाजपा का हंगामा

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.