Giridih News: राजधनवार थाना क्षेत्र के तारानाखो में शादी के बाद एक दिन बाद भी रस्म अदा करने मायके गई विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दें दी। घटना के बाद शादी की खुशी का माहौल मातम में बदल गया। वहीं घटना के बाद दूल्हा बेहोश हो गया और सदमे में चला गया।
जानकारी अनुसार राजधनवार थाना क्षेत्र के तारानाखो की रहनेवाली एक युवती की शादी 29 अप्रैल हो बड़े ही धुमधाम से हुई थी। बारात कोडरमा के जयनगर प्रखंड के चेहाल से आयी थी। रात में विवाह संपन्न् होने के बाद अगले दिन बुधवार की सुबह बारात दुल्हन लेकर विदा हुई थी। ससुराल पहुॅचने के बाद कुछ देर बाद एक रस्म अदा करने के लिए नवविवाहिता अपने पति के साथ मायके पहुॅची थी। जहां दोपहर में सभी परिवार के लोग एक साथ खाना खाए। पूरे परिवार में खुशी का माहौल था।
इस बीच करीब 2 बजे नवविवाहिता अचानक अपने कमरे में चली गई और फांसी लगा ली। कुछ देर बाद घर वालो को इसकी जानकारी मिली। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस काे दी गई। मौके पर पहुॅची राजधनवार पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना के बाद दूल्हा भी बेहोश हो गया, जिसका तिलैया में इलाज कराया गया। इधर इस घटना को लेकर लोगों में कई तरह की चर्चा है। लोगों में चर्चा है कि दुल्हन की मर्जी के बिना शादी हुई है। वहीं लोगों कहना है कि दुल्हन के एक युवक से प्रेम प्रसंग था। जिसके कारण दुल्हन अपने जान दे दी।

