Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 15 March 2026 || 04:07
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 18 वाहन जब्त, 11.32 लाख रुपये जुर्माना वसूला
    Headline

    अवैध खनन पर प्रशासन की सख्ती, 18 वाहन जब्त, 11.32 लाख रुपये जुर्माना वसूला

    today post liveBy today post liveDecember 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Palamu News:– जिले में अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर नकेल कसने के लिए प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में जिला खनन टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में संपन्न हुई।

    बैठक के दौरान उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी (डीएमओ) से पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 18 वाहनों को जब्त किया गया है। इनसे 11 लाख 32 हजार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। इसके अलावा पांच प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।

    जिला परिवहन कार्यालय की ओर से भी कार्रवाई करते हुए 12 वाहनों को जब्त किया गया है, जिससे 2 लाख 64 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, विभिन्न अंचलों द्वारा की गई संयुक्त कार्रवाई में कुल 45 वाहन जब्त किए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 9 वाहन हरिहरगंज अंचल से जब्त किए गए हैं।

    चेक पोस्ट सुदृढ़ करने का निर्देश

     

    उपायुक्त ने अवैध बालू परिवहन पर रोक लगाने के लिए बनाए गए चेक पोस्ट की समीक्षा करते हुए उन्हें और अधिक प्रभावी बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के चेक पोस्ट का नियमित निरीक्षण करने और निगरानी बढ़ाने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि सभी सीओ निर्धारित बैठक से पांच दिन पूर्व खनन से संबंधित कार्रवाई की रिपोर्ट खनन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

    बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने अंचलाधिकारियों और थाना प्रभारियों को संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि रात्रि निरीक्षण के दौरान पुलिस बल को साथ रखना आवश्यक है, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके और बेहतर समन्वय बना रहे।

    बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ, विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    March 14, 2026

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    March 14, 2026

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    March 14, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Jasprit Bumrah को भी पड़ने लगी है मार… पाकिस्तानी सेलेक्टर की बेतुकी बयानबाजी

    Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

    Youth Drug Addiction in Jharkhand : विधानसभा में उठा युवाओं में बढ़ती नशे की लत का मुद्दा, विशेष टास्क फोर्स की मांग

    Jharkhand के 155 IAS अफसरों की संपत्ति का खुलासा, कई के पास अलग-अलग राज्यों में जमीन और मकान

    लातेहार में 10 लाख के इनामी माओवादी जोनल कमांडर मृत्युंजय भुईयां उर्फ फ्रेश भुईयां समेत दो गिरफ्तार, AK-47 और नकदी बरामद

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.