नौकरी के बहाने घर से निकली किशोरी की हत्या, ई-रिक्शा चालक पर शक
Motihari News: रक्सौल में दिल दहला देने वाली वारदात, सामने आया है। प्रेम प्रसंग में एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की की निर्मम ह/त्या कर उसके शव को तिलावे नदी किनारे जलाए जाने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। घटना रक्सौल थाना क्षेत्र से सामने आया है। इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 4 जून को किशोरी ने अपनी मां से कहा कि वह मोतिहारी में नौकरी के इंटरव्यू के लिए जा रही है और शाम तक लौट आएगी। माता-पिता ने नौकरी की उम्मीद में बेटी को जाने दिया। लेकिन जब वह रात तक वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
कई दिन बीत जाने के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उसके पिता ने खुद से जांच शुरू की और जानकारी जुटाई। इसी क्रम में पता चला कि बेटी का संपर्क जोकियारी पंचायत के सिहोरवा गांव निवासी ई-रिक्शा चालक सुदामा पटेल से था। वह स्कूल जाते समय अक्सर सुदामा के रिक्शा से जाती थी, जिससे दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे।
पिता जब सिहोरवा गांव सुदामा के घर पहुंचे, तो वहां ताला लगा मिला। ग्रामीणों से पूछताछ करने पर पता चला कि हाल ही में सुदामा और उसके परिवार वालों ने तिलावे नदी किनारे एक लड़की का शव जलाया था। तभी से परिवार सहित सभी फरार हैं।लड़की के कपड़े सुदामा के घर के पास से बरामद किए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका प्रबल हो गई है। शव अभी बरामद नहीं हो पाया है।रक्सौल थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

