Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 9 June 2026 || 13:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार के मुजफ्फरपुर में छठ घाट पर प्रेमिका से मिलने आये युवक की पीट-पीटकर हत्या
          Headline

          बिहार के मुजफ्फरपुर में छठ घाट पर प्रेमिका से मिलने आये युवक की पीट-पीटकर हत्या

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 31, 2022No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र के भिमलपुर गांव में छठ घाट पर अपनी प्रेमिका से मिलने आए  एक युवक की  भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। जबकि भीड़ के हत्थे चढ़े युवक का एक अन्य साथी बुरी तरह जख्मी हैं। वहीं दो अन्य साथी फरार हो गए। मृतक युवक की शिनाख्त मुजफ्फरपुर शहर के ब्रह्मपुरा मुहल्ले के मो. अयान उम्र 24 साल के रूप में हुई है।

          मृतक युवक अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने छठ घाट पर साथियों के साथ पहुंचा था। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखकर छठ घाट पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और पीट-पीटकर हत्या कर दी। मारपीट के दौरान अयान का एक साथी भी भीड़ के हत्थे चढ़ गया। मारपीट के दौरान मौके पर ही अयान की मौत हो गई, वहीं उसका दूसरा साथी बुरी तरह घायल है। अयान के दो अन्य साथी मौके से फरार हो गए।

          स्थानीय लोगों के मुताबिक अयान की गर्लफ्रेंड भी ब्रह्मपुरा में रहती है। छठ पूजा को लेकर वह अपने परिजनों के साथ अपने पैतृक आवास गांव आई हुई थी। मृतक अयान अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने ही छठ घाट पर पहुंचा था। मौके पर कांटी पुलिस पहुंच गई है और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। घायल युवक को भी इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

          इधर, अयान के शव को लेकर परिजनों ने जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के मेहदी हसन चौक को जाम कर दिया और मामले में कार्रवाई के लिए हंगामा करने लगे। इनका आरोप था कि इतनी बड़ी घटना के बाद भी पुलिस ने अब तक कार्रवाई नहीं की है। उन्होंने मांग कि पुलिस कठोर कार्रवाई करे और दोषी को सजा दे। हालांकि पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया और हर संभव सही जांच कर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद परिजन शव को सड़क से हटा कर चले गए। करीब डेढ़ घंटे के आसपास सड़कों पर आवाजाही बाधित रही।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          छठ घाट पीट-पीटकर हत्या प्रेमिका मिलने मुजफ्फरपुर न्यूज युवक
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          June 9, 2026

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          June 9, 2026

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खान सर को बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर कोर्ट की रोक,मामले की अगली सुनवाई अब 30 जून को

          हजारीबाग के स्वर्ण कारोबारी की बरही में गोली मारकर ह/त्या, केदारनाथ यात्रा पर जाने के लिए देर रात घर से निकले थे

          देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,में चला ऑपरेशन वज्र, अपराधियों में मचा हड़कंप

          बिहार MLC चुनाव 2026:एनडीए के सभी उम्मीदवार जीतेंगे, बोले संजय सरावगी

          झारखंड राज्यसभा चुनाव में झामुमो, कांग्रेस और निर्दलीय ने भरा पर्चा, बैद्यनाथ राम और प्रणव झा के सामने नाथवानी की चुनौती, बढ़ा सस्पेंस

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.