Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 9 July 2026 || 19:22
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब
          Headline

          सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी, शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवFebruary 26, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          महादेव के जयकारे से पुरा अजगैबीनाथ नगरी गुंजायमान हो उठा

          Bhagalpur News:  महाशिवरात्रि को लेकर बुधवार को जिले भर के शिवालयों में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने नेम निष्ठा के साथ भगवान भोलेनाथ की पूजा की। उधर सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। हर हर महादेव के जयकारे से पुरा अजगैबीनाथ नगरी गुंजायमान हो उठा। आज सुबह से ही लाखों शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान किया। फिर शिव भक्तों ने हर हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अजगैबीनाथ मंदिर स्थित बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग पर गंगा जल चढ़ाते हुए मईया पार्वती को भी गंगा जल चढ़ाया और जीवन में सुख शांति समृद्धि की कामना की।

          उधर अजगैबीनाथ मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी के द्वारा बाबा शिव विवाह कार्यक्रम एवं शिव बारात के झांकी की तैयारी की जा रही है। वहीं भागलपुर के सबसे प्राचीन मंदिर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में आस्था का जन सैलाब उमड़ा पड़ा।सुबह से ही जिले के अलग-अलग हिस्सों से काफी संख्या में श्रद्धालु बाबा बूढ़ानाथ मंदिर पहुंचकर भोलेनाथ की आराधना में जुट गए।

          उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के मौके पर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में खास तैयारी की जाती है। यह मंदिर भागलपुर के सबसे प्राचीन मंदिर में से एक है। इस मंदिर का इतिहास बड़ा रोचक है। उल्लेखनीय है कि हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व विशेष महत्व रखता है। यह उत्सव फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।

          मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था। इस अवसर पर शिव और पार्वती की भक्ति भाव से पूजा अर्चना की जाती है। वर्ष भर में आने वाली 12 शिवरात्रि में महाशिवरात्रि को सर्वाधिक महत्वपूर्ण माना जाता है। भागलपुर के भूतनाथ मंदिर, बूढ़ानाथ मंदिर, शिव शक्ति मंदिर, पिपली धाम, बाबा बटेश्वर नाथ मंदिर के अलावा सभी शिवालय शिव भक्तों की भीड़ लगी रही‌।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Ajgaibinath north flowing ganga Shiv Baraat Sultanganj
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          July 9, 2026

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          July 9, 2026

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          July 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में फर्जी दस्तावेज से पुश्तैनी मकान पर उठा लिया 20 लाख का लोन, रिकवरी टीम के पहुॅचने के बाद हुआ खुलासा, मचा हड़कंप

          बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी अभिषेक कुमार ने भरा नामांकन,एनडीए नेताओं ने दिखाई एकजुटता

          आय से अधिक संपति के मामले में सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक के 5 ठिकानों पर ईओयू का छापा

          पांच माह से वेतन नहीं मिलने पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर महिला होमगार्ड ने खाया जहर, अस्पताल में चल रहा इलाज

          जमशेदपुर DD Bar Murder: बार संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह समेत तीन आरोपितों को पुूलिस ने भेजा जेल, अबतक 12 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपित ने किया सरेंडर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.