Koderma News: जिले में पिछले दइो दिनों से जारी भारी बारिश के बीच बुधवार को डोमचांच के घरबरियाबर गांव में वज्रपात की घटना में खेत में काम कर रहे पिता और पुत्री की वज्रपात से मौत हो गई। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय बासुदेव साव और उनकी 15 वर्षीय पुत्री खुशी कुमारी के रूप में हुई है। बासुदेव साव अपनी पत्नी और बेटी के साथ खेत में धान की रोपाई कर रहे थे।
दोपहर करीब 4 बजे बारिश शुरू हुई। बारिश से बचने के लिए बासुदेव और खुशी छाता खोलकर उसके नीचे बैठ गए। उसी समय तेज गर्जना के साथ बिजली कड़की और वज्रपात हुआ। दोनों उसकी चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पत्नी सहित एक अन्य महिला झुलस गए।
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपने की तैयारी की जा रही है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतक को मुआवजा देने की मांग की है।

