पश्चिम चंपारण।
जिले के नरकटिया गंज के शिकारपुर थानान्तर्गत बिनवलिया गांव में दो भाईयों के बीच हुए हिंसक झड़प में घायल गोरख शाह(55) की मौत शनिवार की सुबह हो गई। मृतक गोरख बिनवलिया गांव का डीलर था। मालूम हो कि महज चंद जमीन के लिए 13 जून को गांव में दो पक्षो के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें गोरखनाथ साह तुरी तरह घायल हो गया था। इसको लेकर दोनो पक्षो एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए शिकारपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी की गिरफ्तारी में जुट गई है। जानकारी अनुसार गोरख साह की मौत के बाद समझौते को लेकर अस्पताल से लेकर थाना तक शनिवार को हाइ वोल्टेज ड्रामा भी चला। पर गोरख साह के परिजन शव को थाने ले आए। उल्लेखनीय हो कि जमीन विवाद को लेकर दोनो भाई एक दूसरे के खून के प्यासे बन गए थे।


