WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
धनबाद।
धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी नगर इलाके के एक घर से सोमवार को चार लोगों के खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में गृह स्वामी वीरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव (45),उनकी पत्नी मीना देवी (35), पुत्र रोहित यादव (14) और सौतेले पुत्र राहुल (22) शामिल है। मौके से पुलिस ने 10-10 इंच के दो खंजर भी बरामद किए हैं, जिसमें से एक खून से सना है। संभावना जतायी जा रही है की पारिवारिक विवाद में सौतेले पुत्र राहूल ने ही अपनी मां, पिता व भाई की हत्या करने के बाद खुद का गला काट कर खुदकुशी कर ली है। मौके पर पहुॅची पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।
जानकारी अनुसार इलाके के स्थानीय लोगों ने सोमवार की सुबह कमरे के दरवाजे के नीचे से घर के बाहर खुन को बहता देखा, जिसके बाद लोगों ने घर के खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो कमरे का नजारा देख अवाक रह गए। घर के अंदर चार लोगों के शव पड़े थे। जिसके बाद इसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर कमरे में अंदर घुसी तो वहां का नजारा ह्दयविदारक था। गृह स्वामी वीरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव (45) का शव पलंग पर पड़ा था, जबकि उनकी पत्नी मीना देवी (35) पुत्र रोहित यादव (14) और सौतेले पुत्र राहुल (22) के शव फर्श पर पड़े थे।
स्थानीय लोगों ने बताया की मुन्ना यादव ने मीना देवी से दूसरी शादी की थी। वहीं, उनका सौतेला पुत्र राहुल कहीं बाहर रह रहा था। वह एक महीने पूर्व ही घर लौटा था। पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि उनके सौतेले पुत्र राहुल ने ही घटना को अंजाम दिया होगा और बाद में खुद अपना गला काट कर आत्महत्या कर ली होगी। उन्होंने बताया कि राहुल के घर आने के बाद से परिवार में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।घटना की सूचना पर सिटी एसपी आर रामकुमार और धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुसंधान से प्रतीत हो रहा है कि गृह स्वामी मुन्ना यादव के सौतेले पुत्र राहुल यादव ने ही घटना को अंजाम दिया है। उसके शव के ठीक बगल से दो खंजर बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

