बगहा।
नरकटियागंज शिकारपुर थाना क्षेत्र के विनवलिया बारवा गांव के पास गर्दन में कपड़ा लपेटा हुआ अर्द्धनग्न अवस्था में नौ वर्षीय मासूम बच्चे का शव खेत में गुरूवार को मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मासूम बच्चे की हत्या गला घाेंटकर किए जाने की आशंका है। मासूम एक दिन पूर्व बुधवार की रात को शौच करने के लिए घर के पीछे नदी किनारे गया था। मृतक बच्चे की पहचान रंजय मांझी के रूप में की गई है।
पुलिसजांच में जुटी है। गांव के लोगो ने सुबह में बच्चे का शव खेत में देखा। शव के गले में उसके ही कमीज लपेटे थे। मृतक की मां ने पुलिस को बताया कि गांव के दो युवक नशे मंे बाइक से बच्चे को कुचल दिए। फिर पकड़े जाने के भय से मासूम का गला घोंटकर हत्या कर दी। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष संदीप गोल्डी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।


