Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 26 October 2026 || 20:37
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में
          Headline

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          बिहार के भागलपुर जिले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात औद्योगिक जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक स्थित मां तारा कॉलोनी में हुई। मकान भारतीय सेना में नायब सूबेदार शंभू कुमार मिश्र का बताया गया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 26, 2026Updated:October 26, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  बिहार के भागलपुर जिले में चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। वारदात औद्योगिक जीरोमाइल थाना क्षेत्र के मीराचक स्थित मां तारा कॉलोनी में हुई। मकान भारतीय सेना में नायब सूबेदार शंभू कुमार मिश्र का बताया गया है। घर में किराए पर रहने वाली निधि झा के परिवार की गैरमौजूदगी में चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

          दुर्गा पूजा मनाने गांव गया था परिवार

          जानकारी के अनुसार, निधि झा का पूरा परिवार दुर्गा पूजा मनाने अपने पैतृक गांव बिहपुर के भ्रमरपुर गया हुआ था। मकान खाली होने का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी की योजना को अंजाम दिया। आरोपित मकान के पिछले हिस्से से छत पर चढ़े और सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर के भीतर दाखिल हो गए।

          इसके बाद चोरों ने कमरों में रखी अलमारी, दीवान और बक्सों को खंगाल डाला। घर से करीब 50 हजार रुपये नकद और बड़ी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है।

          CCTV कैमरे तोड़े, DVR भी उखाड़ ले गए

          चोरों ने अपनी पहचान छिपाने और घटना से जुड़े साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर में लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके साथ ही रिकॉर्डिंग के लिए लगाए गए डीवीआर को भी उखाड़कर ले गए।

          घटना का पता उस समय चला, जब निधि झा ने अपने मोबाइल पर घर का सीसीटीवी कैमरा बंद पाया। कैमरा बंद होने पर उन्हें किसी अनहोनी की आशंका हुई। उन्होंने तत्काल पड़ोसियों को फोन कर घर की स्थिति देखने का अनुरोध किया।

          पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचकर मकान के ताले टूटे देखे। इसके बाद पुलिस और पीड़ित परिवार को घटना की जानकारी दी गई।

          डॉग स्क्वॉड से जांच, तीन संदिग्ध हिरासत में

          सूचना मिलने के बाद डायल-112 के माध्यम से औद्योगिक जीरोमाइल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मकान के पीछे फेंका गया डीवीआर भी बरामद किया गया है। मामले की जांच में डॉग स्क्वॉड की मदद ली गई।

          पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          फिलहाल पुलिस चोरी गए आभूषणों और नकदी का पूरा ब्योरा जुटाने में लगी है। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हो रही है।

          Bhagalpur Police ​ Bhagalpur Theft News Bihar Crime News CCTV DVR Theft Three Suspects Detained जीरोमाइल थाना चोरी भागलपुर क्राइम न्यूज भागलपुर चोरी कांड लाखों के जेवरात चोरी सेना के सूबेदार के घर चोरी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          October 26, 2026

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          October 26, 2026

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          October 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          झारखंड में धान बोनस 109 रुपये प्रति क्विंटल करने की तैयारी, किसानों को मिलेगा अतिरिक्त लाभ, कुल 40 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित

          जमशेदपुर में जुआ अड्डे पर पुलिस की रेड, 7.67 लाख रुपये नकद के साथ 15 गिरफ्तार

          भागलपुर में सेना के नायब सूबेदार के मकान में लाखों की चोरी, 3 संदिग्ध हिरासत में

          झारखंड में चक्रवाती तूफान ‘अर्णब’ का असर, 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 अक्टूबर को 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

          गयाजी से बैंकॉक की सीधी उड़ान शुरू, CM सम्राट चौधरी ने दिखाई हरी झंडी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.