Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 21 October 2026 || 19:50
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….
          Headline

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

           झारखंड की राजधानी रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के सिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग से व दरिंदगी व ह/त्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 21, 2026Updated:October 21, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Ranchi News:  झारखंड की राजधानी रांची के मुरी ओपी क्षेत्र के सिल्ली में 17 वर्षीय नाबालिग से व दरिंदगी व ह/त्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान मारदू गांव निवासी भागवत महतो उर्फ भगवान दास के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपित की निशानदेही पर मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए गए हैं। मामले में र पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

          मेला देखकर लौटने के बाद लापता हुई थी युवती

          पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बीते 18 अक्टूबर की रात युवती मेला देखकर घर लौट रही थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में छापरगढ़ा स्थित जंगल से उसका शव बरामद किया गया। शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।

           गला दबाकर मारने का आरोप

          पुलिस का आरोप है कि मेला से लौटने के दौरान भागवत महतो ने युवती को रास्ते में रोककर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को जंगल में फेंक दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपित की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया।

          एसआईटी ने दो दिनों में आरोपित को पकड़ा

          डीएसपी मनीष चंद्रलाल ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो दिनों के भीतर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपित ने पुलिस को बताया कि उसने फोन करके युवती को बुलाया था। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मोबाइल फोन और कपड़े बरामद किए हैं।

          जांच के दौरान पुलिस केंद्र रांची की स्निफर डॉग टीम और एफएसएल मोबाइल वैन की भी मदद ली गई। पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों को जुटाने में लगी है।

          इलाके में आक्रोश, पुलिस जांच जारी

          घटना के बाद सिल्ली क्षेत्र में लोगों के बीच आक्रोश देखा गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और जांच के तहत उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।  पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

          Bhagwat Mahto Arrested Jharkhand Crime News Ranchi Crime News Silli Rape Murder Case रांची नाबालिग हत्याकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम

          October 21, 2026

          बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          October 21, 2026

          ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक

          October 21, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम

          बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर कांग्रेस नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

          ढोल-नगाड़ों के साथ मां दुर्गा को दी गई विदाई, अररिया में गूंजे जयकारे; सिंदूर खेला में दिखी बंगाली परंपरा की झलक

          एक विवाद ने उजाड़ दिया परिवार! पति-पत्नी की मौत, 2 साल की बच्ची के सिर से उठा माता-पिता का साया

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.