Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, 17 October 2026 || 19:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»दुबई-मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों, मानव तस्करी के एंगल से जांच, दो गिरफ्तार
          Headline

          दुबई-मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों, मानव तस्करी के एंगल से जांच, दो गिरफ्तार

          विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सीमांचल के हजारों बेरोजगार युवाओं से कथित तौर पर मोटी रकम वसूलने के मामले में किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसटीएफ की मदद से 16 अक्टूबर को पटना से दो प्राथमिकी अभियुक्तों हाजी नाहिद गनी और मो. तवरेज को गिरफ्तार किया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 17, 2026Updated:October 17, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Kishanganj News: विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सीमांचल के हजारों बेरोजगार युवाओं से कथित तौर पर मोटी रकम वसूलने के मामले में किशनगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एसटीएफ की मदद से 16 अक्टूबर को पटना से दो प्राथमिकी अभियुक्तों हाजी नाहिद गनी और मो. तवरेज को गिरफ्तार किया है। दोनों पर विदेश में रोजगार दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी, कथित अवैध तरीके से विदेश भेजने और युवाओं से उनकी इच्छा के विरुद्ध दूसरा काम कराने जैसे गंभीर आरोप हैं।

          दुबई, सऊदी अरब और मलेशिया में नौकरी का दिया भरोसा

          शनिवार को एसडीपीओ-1 खुसरू सिराज ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि आरोपितों पर हाजी नाहिद गनी प्राइवेट लिमिटेड और तैबा इंटरनेशनल टूर ट्रेवल्स के माध्यम से युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने का भरोसा देकर रकम वसूलने का आरोप है। युवाओं को दुबई, सऊदी अरब, थाईलैंड और मलेशिया में रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया जाता था।

          पुलिस के अनुसार, कुछ युवाओं को विदेश पहुंचने के बाद निर्धारित रोजगार के बजाय दूसरे काम करने के लिए कथित तौर पर मजबूर किया गया। मामले में संभावित मानव तस्करी और बंधुआ मजदूरी के पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

          1.80 लाख रुपये लेकर युवक को विदेश भेजने का आरोप

          विशनपुर थाना कांड संख्या 47/26 में शिकायतकर्ता मो. सुलेमान ने आरोप लगाया कि उनके पुत्र नूरजफर को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 80 हजार रुपये लिए गए। शिकायत के मुताबिक, युवक को 9 सितंबर को पटना से दिल्ली और फिर थाईलैंड भेजा गया। इसके बाद 18 सितंबर को कथित तौर पर डंकी रूट के जरिए मलेशिया पहुंचाया गया।

          आरोप है कि मलेशिया में युवक को अन्य युवाओं के साथ एक कमरे में बंद कर काम कराया गया। इसी दौरान मलेशियाई इमिग्रेशन पुलिस की छापेमारी हुई। शिकायत के अनुसार, युवक जंगल में छिपकर वहां से बच निकला और बाद में भारत लौट आया।

          अन्य सहयोगियों और संपत्ति की जांच

          पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय सूचना के आधार पर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया। फिलहाल दोनों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनके अन्य कारोबार, संभावित सहयोगियों और कथित अपराध से अर्जित संपत्ति का पता लगाने में जुटी है।

          पुलिस का कहना है कि संपत्ति की पहचान होने पर नियमानुसार जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

          मामले की जांच जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कथित नेटवर्क के जरिए कितने युवाओं को विदेश भेजा गया और कितने लोग इस मामले से प्रभावित हुए।

          Foreign Job Fraud Bihar Kishanganj Human Trafficking Case Malaysia Job Scam पटना से दो आरोपी गिरफ्तार विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          चक्रधरपुर स्टेशन पर समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव, पहचान में जुटी पुलिस

          October 17, 2026

          रजरप्पा धाम में नवरात्र की धूम, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, आस्था, रहस्य और शक्ति साधना का संगम है रजरप्पा मंदिर,

          October 17, 2026

          कोयला सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, अनूप मांझी उर्फ लाला की 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

          October 17, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          चक्रधरपुर स्टेशन पर समरसता एक्सप्रेस के टॉयलेट में मिला यात्री का शव, पहचान में जुटी पुलिस

          रजरप्पा धाम में नवरात्र की धूम, मां छिन्नमस्तिका के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालु, आस्था, रहस्य और शक्ति साधना का संगम है रजरप्पा मंदिर,

          दुबई-मलेशिया में नौकरी का झांसा देकर वसूले लाखों, मानव तस्करी के एंगल से जांच, दो गिरफ्तार

          कोयला सिंडिकेट पर ED का बड़ा एक्शन, अनूप मांझी उर्फ लाला की 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

          भोजपुर में सोन नदी में डूबने से 3 बच्चों समेत 4 की मौत, गांव में मातम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.