Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 16 October 2026 || 01:12
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»बिहार में शराब तस्करों का दुस्साहस: नालंदा में शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत, पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग
          Headline

          बिहार में शराब तस्करों का दुस्साहस: नालंदा में शराब तस्करों की गोली से सिपाही की मौत, पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग

          बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 15, 2026Updated:October 15, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

           झारखंड से लायी जा रही शराब लदी पिकअप का पीछा कर रही थी उत्पाद विभाग की टीम, पावापुरी-गिरियक के पास वारदात; हमलावरों की तलाश में छापेमारी जारी

          Nalanda News: बिहार के नालंदा जिले में शराब तस्करों को पकड़ने गई उत्पाद विभाग की टीम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस घटना में गोली लगने से सिपाही अजीत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद उत्पाद विभाग और जिला पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

          गुप्त सूचना पर तस्करों का पीछा कर रही थी टीम

          उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी के अनुसार, पटना मुख्यालय के एक्साइज इंटेलिजेंस ब्यूरो (ईआईबी) को सूचना मिली थी कि झारखंड से शराब की बड़ी खेप नालंदा लाई जा रही है। इसके बाद पटना से आई ईआईबी की विशेष टीम ने राजगीर उत्पाद विभाग के सब-इंस्पेक्टर और स्थानीय टीम के साथ मिलकर तस्करों का पीछा शुरू किया।

          शराब से लदी पिकअप नवादा जिले के खराट मोड़ से आगे बढ़ी थी। टीम लगातार वाहन का पीछा करते हुए नालंदा पहुंची। इसी दौरान पावापुरी-गिरियक इलाके में हाईवे पर फ्लाईओवर के पास पुलिसकर्मियों ने पिकअप को रोकने और घेरने की कोशिश की।

          लाइनर ने अचानक चला दी गोली

          बताया जा रहा है कि तस्करों की मदद के लिए रेकी कर रहा एक लाइनर अचानक पुलिस टीम पर गोली चलाने लगा। इस दौरान सिपाही अजीत कुमार को गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। अचानक हुई फायरिंग से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसका फायदा उठाकर शराब तस्कर और उनका सहयोगी लाइनर पिकअप समेत फरार हो गए।

          पटना में इलाज के दौरान मौत

          घायल सिपाही को साथी पुलिसकर्मी तत्काल पावापुरी अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल पटना में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

          आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

          उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार चौधरी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई पटना से आई ईआईबी की विशेष टीम के नेतृत्व में की जा रही थी। घटना के बाद उत्पाद विभाग और जिला पुलिस संयुक्त रूप से आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

          पुलिस फरार शराब तस्करों, गोली चलाने वाले लाइनर और शराब लदी पिकअप की तलाश में जुटी है। इस घटना ने राज्य में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

           

          Ajit Kumar Constable News Bihar liquor smuggling Nalanda Police Constable Death नालंदा में सिपाही की मौत शराब तस्करों की फायरिंग
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          तिलैया डैम में डूबने से दो दोस्तों की मौत, जन्मदिन मनाने पटना से आए थे पांच युवक

          October 15, 2026

          नवादा में बिहार-झारखंड सीमा पर शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, नालंदा में सिपाही को मारी गोली

          October 15, 2026

          दुर्गोत्सव की बढ़ी रौनक, मूर्तिकारों के हुनर से साकार हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा

          October 15, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          तिलैया डैम में डूबने से दो दोस्तों की मौत, जन्मदिन मनाने पटना से आए थे पांच युवक

          नवादा में बिहार-झारखंड सीमा पर शराब लदी स्कॉर्पियो जब्त, नालंदा में सिपाही को मारी गोली

          दुर्गोत्सव की बढ़ी रौनक, मूर्तिकारों के हुनर से साकार हो रही मां दुर्गा की प्रतिमा

          किशनगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक करोड़ की 434 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

          मां के प्रेम संबंध का विरोध करने पर बेटी की ह/त्या , डेढ़ महीने बाद मिला दफन कंकाल, मां सहित चार गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.