Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 13 October 2026 || 20:27
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चाईबासा सड़क हादसा: ट्रेलर और कार की टक्कर में मां-बेटियों समेत तीन की मौत, दो गंभीर ,छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर आ रहा था परिवार
          Headline

          चाईबासा सड़क हादसा: ट्रेलर और कार की टक्कर में मां-बेटियों समेत तीन की मौत, दो गंभीर ,छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर आ रहा था परिवार

           झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच हुई
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 13, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chaibasa News:   झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र के कुदापी डाउन के पास सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच हुई। कार और ट्रेलर के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

          मां और दो बेटियों की मौत

          मृतकों की पहचान छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव थाना क्षेत्र के राजनांद गांव निवासी अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) रेफर किया गया है।

          परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, परिवार कार से छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर आ रहा था। जमशेदपुर में उनके रिश्तेदार रहते हैं। परिवार के किसी सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने की भी चर्चा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

          रेलवे फाटक के बाद ओवरटेक के दौरान हादसा

          प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, रेलवे फाटक खुलने के बाद ओवरटेक करने के दौरान कार सामने से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

          ग्रामीणों की मदद से घायलों को निकाला

          हादसे की सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना प्रभारी उत्तम तिवारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दोनों गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद टीएमएच भेज दिया गया।

          ट्रेलर चालक की तलाश में जुटी पुलिस

          पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण सड़क पर कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे बाद में सामान्य करा दिया गया। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से परिजनों में शोक का माहौल है।

          Hatgamharia Accident News Trailer Car Collision Jharkhand West Singhbhum Road Accident जमशेदपुर सड़क दुर्घटना पश्चिमी सिंहभूम सड़क हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार

          October 13, 2026

          मिथिला का अनोखा सिद्धपीठ: हयहट्ट देवी के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं,मंदिर में प्रतिमा नहीं, सिंहासन की होती है पूजा

          October 13, 2026

          जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत, सड़क जाम

          October 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          सुपौल में 5.88 करोड़ के टेलीकॉम उपकरण चोरी का खुलासा, लखनऊ से सरगना गिरफ्तार

          मिथिला का अनोखा सिद्धपीठ: हयहट्ट देवी के दरबार में पूरी होती हैं मनोकामनाएं,मंदिर में प्रतिमा नहीं, सिंहासन की होती है पूजा

          जन्मदिन पार्टी से लौट रहे दो दोस्तों की अज्ञात वाहन की टक्कर में मौत, सड़क जाम

          चाईबासा सड़क हादसा: ट्रेलर और कार की टक्कर में मां-बेटियों समेत तीन की मौत, दो गंभीर ,छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर आ रहा था परिवार

          रांची में कृषि अधिकारी के घर डकैती, 10 लाख नकद और लाखों के गहने लूटे

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.