Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 11 October 2026 || 18:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए
          Headline

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          नाबालिग किशोरी से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 11, 2026Updated:October 11, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News:  नाबालिग किशोरी से कथित यौन शोषण के गंभीर आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने शनिवार देर रात उन्हें उरवां स्थित एक फार्म हाउस से हिरासत में लिया था। कई घंटों तक पूछताछ और मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। मामले के सामने आने के बाद जिले के स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक महकमे में हलचल मची हुई है।

          इलाज के सिलसिले में संपर्क में आई थी किशोरी

          मिली जानकारी के अनुसार, इस मामले में आरोप लगाने वाली आदिवासी किशोरी हजारीबाग जिले की रहने वाली बताई जा रही है। किशोरी इलाज के सिलसिले में सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के संपर्क में आई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसे अपने प्रभाव में लेकर उसका कथित यौन शोषण किया गया। जानकारी मिली है कि आरोपी सिवल सर्जन के द्वारा किशोरी का नामांकन एक आवासीय विद्यालय में कराया  गया था। जहां से वह उसे लेकर कई बार अपने उरवां स्थित तथागत अस्पताल में लेकर गया था।  पीड़िता ने बताया कि सबसे पहले वर्ष 2025 में उसके साथ तथागत हॉस्पीटल में  गलत किया गया। साथ ही चुप रहने की धमकी दी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू की।

          महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

          मामले की जानकारी देते हुए एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि शनिवार को किशोरी ने चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 पर शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद चाइल्ड हेल्प लाईन की टीम ने किशोरी का रेस्क्यु कर उसे सीडब्ल्यू सी हजारीबाग के समक्ष प्रस्तुत किया था। जिसकी सूचना के बाद पीड़िता की शिकायत पर कोडरमा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला थाना की प्रारंभिक जांच के बाद मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार देर रात डॉ. अनिल कुमार को उरवां स्थित फार्म हाउस से हिरासत में लिया। पुलिस ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की। इसके बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूरी कराई गई। रविवार को उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

          पुलिस कर रही मामले की जांच

          कोडरमा के पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष ने बताया कि मामले की प्रारंभिक जांच और पूछताछ के बाद सिविल सर्जन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

          गिरफ्तारी के दौरान चुप्पी साधे रहे सिविल सर्जन

          गिरफ्तारी के बाद डॉ. अनिल कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के दौरान पत्रकारों ने उनसे मामले को लेकर सवाल पूछे। हालांकि, उन्होंने किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया और पूरे मामले पर टिप्पणी करने से बचते रहे। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी पर लगे गंभीर आरोप और उनकी गिरफ्तारी से जिले में चर्चा का माहौल है। फिलहाल, मामले में पुलिस की जांच जारी है। आरोपों की सत्यता का निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर होगा।

          Koderma Civil Surgeon Arrested Koderma crime news कोडरमा सिविल सर्जन गिरफ्तार डॉ. अनिल कुमार गिरफ्तारी नाबालिग यौन शोषण मामला
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          October 11, 2026

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          October 10, 2026

          राजगीर की खूबसूरत वादियों ने जीता क्रिकेटरों का दिल, जू सफारी का लिया मजा

          October 10, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रांची ट्रिपल आईटी के हॉस्टल में छात्र की मौत, छात्रों का हंगामा; एंबुलेंस सुविधा पर उठे सवाल

          आदिवासी किशोरी के यौ/न उ/त्पीड़न के आरोप में कोडरमा के सिविल सर्जन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

          मुंगेर के चंडिका मंदिर में नवरात्र की तैयारी पूरी, सुबह 4 बजे से होंगे दर्शन

          राजगीर की खूबसूरत वादियों ने जीता क्रिकेटरों का दिल, जू सफारी का लिया मजा

          नवविवाहिता का शव नहर किनारे दफन मिला, डेढ़ साल पहले किया था प्रेम विवाह,पति समेत ससुराल पक्ष पर आरोप

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.