Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 9 October 2026 || 01:11
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»चतरा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार
          Headline

          चतरा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

          अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासी अधिकारी सह प्रधान सहायक बासुदेव राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 8, 2026Updated:October 8, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Chatra News:   अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी), हजारीबाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक प्रशासी अधिकारी सह प्रधान सहायक बासुदेव राम को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद अनुमंडल कार्यालय में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

          जानकारी के अनुसार, हंटरगंज निवासी विलास यादव के भूमि विवाद से जुड़े एक मामले का फैसला लंबित था। आरोप है कि मामले में फैसला लिखने के नाम पर प्रधान सहायक बासुदेव राम ने उनसे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। रिश्वत मांगे जाने से परेशान विलास यादव ने इसकी शिकायत एसीबी से की।

          शिकायत मिलने के बाद एसीबी हजारीबाग की टीम ने मामले का सत्यापन कराया। शिकायत सही पाए जाने के बाद टीम ने आरोपित कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करने की योजना बनाई। निर्धारित योजना के तहत एसीबी की टीम गुरुवार को चतरा अनुमंडल कार्यालय पहुंची। जैसे ही बासुदेव राम ने शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपये रिश्वत की राशि ली, टीम ने उसे पकड़ लिया।

          गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आरोपित सहायक प्रशासी अधिकारी को पूछताछ के लिए अनुमंडल कार्यालय के एक कमरे में ले गई। इस दौरान कमरे का दरवाजा बंद कर दिए जाने पर कार्यालय के अन्य कर्मचारियों में नाराजगी देखी गई। कर्मचारियों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए एसीबी की टीम ने कमरे का दरवाजा खोल दिया।

          कार्रवाई के दौरान एसीबी अधिकारियों ने अनुमंडल कार्यालय में मौजूद कुछ दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की भी जांच की। टीम ने मामले से जुड़े जरूरी कागजात और तथ्यों को खंगाला। इसके बाद गिरफ्तार बासुदेव राम को अपने साथ हजारीबाग ले गई।

          एसीबी की अचानक हुई कार्रवाई से चतरा अनुमंडल कार्यालय में हड़कंप मच गया। घटना के बाद कार्यालय के कर्मचारियों के बीच भी चर्चा का माहौल रहा। एसीबी की कार्रवाई को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों में काफी देर तक गहमागहमी बनी रही।

          एसीबी अधिकारियों के अनुसार, रिश्वतखोरी से जुड़े मामले में शिकायत के आधार पर सत्यापन के बाद कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

          15 हजार रिश्वत Bribe Case in Chatra Chatra ACB Action चतरा एसीबी कार्रवाई प्रधान सहायक गिरफ्तार
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार के 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाएगी सरकार: सम्राट चौधरी

          October 8, 2026

          पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए सांसद गोपाल ठाकुर सुल्तानगंज से बाबा धाम 105 किमी की कांवर यात्रा पर निकले

          October 8, 2026

          रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा रवाना, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

          October 8, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार के 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाएगी सरकार: सम्राट चौधरी

          पीएम मोदी की दीर्घायु के लिए सांसद गोपाल ठाकुर सुल्तानगंज से बाबा धाम 105 किमी की कांवर यात्रा पर निकले

          चतरा में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते एसडीओ कार्यालय का प्रधान सहायक गिरफ्तार

          रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर नेमरा रवाना, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार

          पूर्व कार्यपालक अभियंता नारद दास के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी,भागलपुर से पटना-मुजफ्फरपुर तक छापे,

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.