Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 6 October 2026 || 00:08
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»खूंटी में नशी/ली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार,बाइक से घूम-घूमकर बेचता था
          Headline

          खूंटी में नशी/ली दवाओं की बड़ी खेप बरामद, एक गिरफ्तार,बाइक से घूम-घूमकर बेचता था

          अवैध नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नशीली दवाओं की बड़ी खेप, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवOctober 4, 2026Updated:October 4, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Khunti District:  अवैध नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के खिलाफ खूंटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से नशीली दवाओं की बड़ी खेप, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 59 वर्षीय अब्दुल कुद्दुस कासिफ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह घूम-घूमकर नशीली दवाओं की बिक्री करता था।

          इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने रविवार को अपने कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को नशीली दवाओं की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े व्यक्ति के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।

          शनिवार को टीम खूंटी नया बस स्टैंड और नामकोम क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान रांची की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिस को देखते ही बाइक सवार अचानक वाहन मोड़कर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और तजना होटल के पास कच्ची सड़क पर उसे पकड़ लिया।

          तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से ओनेरेक्स सिरप की 120 बोतल (100 एमएल) बरामद हुई। इसके अलावा न्यूट्रॉसन-10 की 140 नाइट्राजेपम टैबलेट और ओमस अल्फा 0.5 की 895 अल्प्राजोलम टैबलेट भी मिलीं। पुलिस ने आरोपी के पास से एक बाइक और पोको कंपनी का स्मार्टफोन भी जब्त किया है।

          पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अब्दुल कुद्दुस कासिफ मूल रूप से जमशेदपुर के आजाद नगर थाना क्षेत्र के जाकिर नगर ईस्ट का रहने वाला है। वर्तमान में वह रांची के डोरंडा स्थित पारस टोली में रह रहा था।

          आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस थाना में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। आरोपी की निशानदेही पर इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

          छापेमारी टीम में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, एनडीपीएस थाना प्रभारी मणी दीप, पुलिस अवर निरीक्षक चंदन कुमार, रामदेव यादव समेत एनडीपीएस थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

          Drug Smuggling Khunti Khunti police action Narcotic Drugs Seized ndps act खूंटी नशा तस्करी नशीली दवाएं नशीली दवाओं की खेप
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          खूंटी पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल, बिरसा मुंडा को किया नमन, वंशजों से मिले, बोले- मिलकर संगठन करेंगे मजबूत

          October 5, 2026

          पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन,बोले- जीत की धमक पटना से दिल्ली तक सुनाई देगी

          October 5, 2026

          अनंत सिंह की नाराजगी पर बोले ललन सिंह, नीरज कुमार पर कार्रवाई न करना पार्टी की चूक

          October 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          खूंटी पहुंचे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र पटेल, बिरसा मुंडा को किया नमन, वंशजों से मिले, बोले- मिलकर संगठन करेंगे मजबूत

          पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार ने भरा नामांकन,बोले- जीत की धमक पटना से दिल्ली तक सुनाई देगी

          अनंत सिंह की नाराजगी पर बोले ललन सिंह, नीरज कुमार पर कार्रवाई न करना पार्टी की चूक

          कोडरमा – एपीएल सीजन-2 में अग्रवाल समाज की बहुओं ने लगाए चौके-छक्के,बच्चों से युवाओं तक दिखा दमखम, 10 टीमें लें रही हिस्सा

          एशियन गेम्स की गोल्डन गर्ल्स से मिले सीएम हेमंत सोरेन,झारखंड की बेटियों का बड़ा योगदान

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.