Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 25 November 2026 || 04:41
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर ह/त्या, 8-10 युवकों पर आरोप
          Headline

          गिरिडीह में दारोगा के बेटे की पीट-पीटकर ह/त्या, 8-10 युवकों पर आरोप

          मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी स्थित प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास गुरुवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 8 से 10 युवकों ने युवक और उसके साथियों पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 25, 2026Updated:September 25, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Giridih News:  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बंदरकुप्पी स्थित प्रसिद्ध मैगी पॉइंट के पास गुरुवार देर रात एक 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 8 से 10 युवकों ने युवक और उसके साथियों पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल युवक को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस आरोपितों की तलाश में छापेमारी कर रही है।

          मृतक की पहचान राजेंद्र नगर (बभनटोली) निवासी ऋतिक यादव उर्फ बंटी यादव (24) के रूप में हुई है। उसके पिता मुसाफिर सिंह झारखंड पुलिस में अवर निरीक्षक (एसआई) के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में हजारीबाग जेल में पदस्थापित बताए जा रहे हैं। परिजनों और स्थानीय लोगों के अनुसार, ऋतिक का जुड़ाव झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के छात्र मोर्चा से भी था।

          दोस्तों के साथ मैगी पॉइंट गया था युवक

          मृतक के साथी शुभम दास ने बताया कि गुरुवार रात करीब 10:30 बजे वह ऋतिक यादव और राजा गुप्ता के साथ कार से बंदरकुप्पी स्थित मैगी पॉइंट गया था। इसी दौरान पीरटांड़ थाना क्षेत्र के नावाडीह निवासी सतीश यादव अपने करीब 8-10 साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने ऋतिक और उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी।

          बताया गया कि पहले मुक्के से हमला किया गया और इसके बाद बांस की फराठी से ऋतिक की पिटाई की गई। हमले में ऋतिक गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान दो अन्य युवकों के भी घायल होने की बात सामने आई है।

          अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया

          घटना की सूचना मिलने पर घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। जांच के बाद चिकित्सकों ने ऋतिक यादव को मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

          घटना की जानकारी मिलने पर JMM नगर अध्यक्ष रॉकी सिंह भी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि ऋतिक का संबंध छात्र मोर्चा से था।

          आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

          मामले की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रंजन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजने के बाद आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

          नगर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि ऋतिक यादव की हत्या हुई है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुराना विवाद या कोई अन्य कारण था, इसका अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ करने के साथ आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है।

          Bandarkuppi Murder Case Giridih crime news Giridih Murder News ऋतिक यादव हत्या गिरिडीह युवक हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          November 24, 2026

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          November 24, 2026

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          November 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गोदना-सेमरिया मेले में कोसी भराई और आंचल पर लौंडा नाच की अनूठी परंपरा

          सड़क पर लटकते इंटरनेट तार ने ली दो युवकों की जान, बुलेट सवार तीन लोग हुए हादसे का शिकार

          सहरसा में पुलिस अभिरक्षा में अभियुक्त की मौत , थानाध्यक्ष समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

          कार्तिक पूर्णिमा पर अजगैबीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, लाखों ने लगाई गंगा में डुबकी

          आय से अधिक संपत्ति मामले में गोपालगंज की एसडीओ और इंजीनियर पति के 6 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.