Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 24 September 2026 || 04:33
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, 8 स्कूलों के 300 कैडेट शामिल,सैनिक स्कूल तिलैया बना ओवरऑल चैंपियन
          Headline

          सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, 8 स्कूलों के 300 कैडेट शामिल,सैनिक स्कूल तिलैया बना ओवरऑल चैंपियन

          सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल ग्रुप डी-2026 का भव्य समापन समारोह बुधवार को हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल तिलैया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Koderma News: सैनिक स्कूल तिलैया में आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल ग्रुप डी-2026 का भव्य समापन समारोह बुधवार को हुआ। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल तिलैया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की। प्रतियोगिता में ग्रुप डी के आठ सैनिक स्कूलों के करीब 300 कैडेटों ने विभिन्न खेल एवं बौद्धिक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

          पिछले कई दिनों से आयोजित इस प्रतियोगिता में वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, एथलेटिक्स, वाद-विवाद और क्विज सहित विभिन्न स्पर्धाएं कराई गईं। अलग-अलग स्कूलों से पहुंचे कैडेटों ने खेल मैदान में अनुशासन, टीम भावना और उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।

          समापन समारोह में मुख्य अतिथि भारतीय थल सेना के वरिष्ठ अधिकारी सह सैनिक स्कूल तिलैया के प्राचार्य कर्नल एस. मोहनराव आर. का प्रतिभागी दलों ने सैन्य अंदाज में सलामी देकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने विजेता कैडेटों और टीमों को मेडल, प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के समापन की घोषणा की।

          कैडेटों को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने कहा कि खेल प्रतियोगिताओं में मिली सफलता अनुशासन, कड़ी मेहनत और टीम भावना का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में नेतृत्व क्षमता, सहनशीलता और चरित्र निर्माण के साथ सामाजिक रचनात्मकता की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

          समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ शिक्षक मनोरंजन पाठक सहित अतिथि, शिक्षक, अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

          प्रतियोगिता के समग्र प्रदर्शन में सैनिक स्कूल तिलैया ने पहला स्थान हासिल कर ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। सैनिक स्कूल गोपालगंज दूसरे और सैनिक स्कूल पुरुलिया तीसरे स्थान पर रहा।

          वॉलीबॉल बालक वर्ग में सैनिक स्कूल गोपालगंज प्रथम, सैनिक स्कूल तिलैया द्वितीय और सैनिक स्कूल नालंदा तृतीय रहा। इस स्पर्धा के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी का पुरस्कार सैनिक स्कूल गोपालगंज के कैडेट हर्ष रंजन को मिला।

          बास्केटबॉल बालक वर्ग में सैनिक स्कूल तिलैया ने पहला स्थान हासिल किया। सैनिक स्कूल गोपालगंज दूसरे और सुंदरीदेवी सरस्वती विद्या मंदिर बिहार तीसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग के सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी कैडेट सत्यम सैनिक स्कूल तिलैया के रहे।

          वहीं बास्केटबॉल वरिष्ठ बालिका वर्ग में सैनिक स्कूल नालंदा प्रथम, सैनिक स्कूल पुरुलिया द्वितीय और सैनिक स्कूल तिलैया तृतीय रहा। इस वर्ग की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी कैडेट अंशिका सैनिक स्कूल नालंदा की रहीं।

          All India Sainik School Games 2026 Sainik School Tilaiya National Games Sainik School Tilaiya News सैनिक स्कूल तिलैया ओवरऑल चैंपियन सैनिक स्कूल तिलैया राष्ट्रीय खेल 2026
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          September 23, 2026

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          September 23, 2026

          बिहार MLC चुनाव: JDU ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार,पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को JDU का टिकट

          September 23, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          मीराबाई चानू ने एशियन गेम्स में जीता पहला पदक, रचा इतिहास, 49 किलो भारोत्तोलन में मीराबाई ने जीता सिल्वर, भारत का इंतजार खत्म

          JSSC-CGL केस में मानगो के फूड इंस्पेक्टर हिरासत में, पैतृक घर से उठाया

          सैनिक स्कूल तिलैया में राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता संपन्न, 8 स्कूलों के 300 कैडेट शामिल,सैनिक स्कूल तिलैया बना ओवरऑल चैंपियन

          बिहार MLC चुनाव: JDU ने 4 सीटों पर घोषित किए उम्मीदवार,पटना से नीरज कुमार, तिरहुत से अभिषेक झा को JDU का टिकट

          बिहार कैबिनेट के 24 फैसलों पर मुहर,बेगूसराय में दिनकर तो पटना में मां सीता महिला विवि को मंजूरी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.