Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 9 September 2026 || 21:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा
          Headline

          सिवान में दिनदहाड़े ज्वेलरी दुकान में लूट, गोली लगने पर भी बदमाश दबोचा, दूसरे अपराधी को लोगों ने दबोचा

          सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया बाजार में मंगलवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट की। दो बाइक से पहुंचे अपराधियों ने नीरज ज्वैलर्स को निशाना बनाया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार दिलीप वर्मा को गोली मार दी। सीने में दो गोलियां लगने के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी और एक अपराधी को पकड़ लिया। वहीं भाग रहे दूसरे अपराधी को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवSeptember 8, 2026Updated:September 8, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Siwan News:  सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा परसिया बाजार में मंगलवार दोपहर हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकान में दिनदहाड़े लूटपाट की। दो बाइक से पहुंचे अपराधियों ने नीरज ज्वैलर्स को निशाना बनाया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने दुकानदार दिलीप वर्मा को गोली मार दी। सीने में दो गोलियां लगने के बावजूद दुकानदार ने हिम्मत नहीं हारी और एक अपराधी को पकड़ लिया। वहीं भाग रहे दूसरे अपराधी को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया।

          घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया और टड़वा परसिया बाजार में पुलिस थाना खोलने की मांग की। सूचना मिलने पर दरौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के कब्जे से पकड़े गए दोनों आरोपितों को हिरासत में ले लिया।

          बताया गया कि स्वर्ण व्यवसायी दिलीप वर्मा, स्वर्गीय हरिकिशुन वर्मा के पुत्र हैं। मंगलवार को वह अपनी दुकान पर बैठे थे। करीब दोपहर 1:30 बजे दो बाइक पर सवार छह अपराधी बाजार पहुंचे। इनमें से चार हथियारबंद अपराधी दुकान के अंदर घुस गए और शटर गिरा दिया। इसके बाद उन्होंने दुकान में रखे आभूषणों को समेटना शुरू कर दिया।

          लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार पर फायरिंग कर दी। गोली लगने के बाद भी दिलीप वर्मा ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी को पकड़ लिया। इसी बीच अपराधी शटर खोलकर बाहर निकलने लगे। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। भागने के दौरान अपराधियों ने एक बार फिर दुकानदार पर फायरिंग की। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक अन्य अपराधी को पकड़ लिया।

          घायल दुकानदार को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों के अनुसार उनके सीने में दो गोलियां लगी हैं। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया गया।

          एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

          घटना की सूचना के बाद पुलिस ने दुकान और आसपास के इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया है। पकड़े गए दोनों आरोपितों से पूछताछ कर पुलिस लूट में शामिल अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

          फिलहाल दुकान से कितने रुपये के आभूषण लूटे गए, इसका स्पष्ट आकलन नहीं हो सका है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर आक्रोश है।

          Darauli Crime News Darauli Jewelry Shop Robbery Neeraj Jewellers Robbery Shopkeeper Shot Siwan Robbery Case दरौली अपराध दरौली ज्वेलरी दुकान लूट दुकानदार को गोली नीरज ज्वैलर्स लूट सीवान लूटकांड
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          September 9, 2026

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          September 9, 2026

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          September 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          NH-80 पर आफत की बाढ़, भागलपुर-पटना मार्ग पर आवागमन हुआ ठप,जलमग्न हाईवे पर बच्चों ने खेला वॉलीबॉल

          अररिया में तेज बारिश के बीच गिरी आकाशीय बिजली, छह लोग आए चपेट में, तीन की मौत

          छात्रों पर मुकदमे वापसी और CBI जांच तक आंदोलन जारी रखेगी भाजपा- आदित्य

          झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में AI की एंट्री, मरीजों को मिलेगा डिजिटल डॉक्टर का सहारा

          गिरिडीह साइबर थाने का दारोगा 30 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार ,केस डायरी भेजने के नाम पर मांगा था 2 लाख

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.