Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 26 August 2026 || 18:54
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान
          Headline

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          जिले के नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड में बुधवार को गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। राघोपुर तटबंध के समीप तेज धारा के बीच मजदूरों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 26, 2026Updated:August 26, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  जिले के नवगछिया अनुमंडल के खरीक प्रखंड में बुधवार को गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा हो गया। राघोपुर तटबंध के समीप तेज धारा के बीच मजदूरों से भरी नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। नाव पर कुल 18 मजदूर सवार थे। हादसे के बाद 12 मजदूरों ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली, जबकि छह मजदूर लापता बताए जा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

          सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। लापता मजदूरों की तलाश के लिए नदी में युद्धस्तर पर रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया है। तेज बहाव के कारण बचाव दल को अभियान के दौरान काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय समेत प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं।

          जानकारी के अनुसार, राघोपुर गांव के समीप दो दिन पहले गंगा नदी का तटबंध टूट गया था। तटबंध टूटने के बाद आसपास के इलाकों में बाढ़ का पानी फैल गया। कई घर और इलाके बाढ़ की चपेट में आ गए। बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल के आवास के आसपास भी बाढ़ का पानी पहुंचने की जानकारी सामने आई है।

          बाढ़ की स्थिति को देखते हुए तटबंध की मरम्मत और कटाव निरोधी कार्य तेजी से कराया जा रहा था। इसी काम में लगे मजदूर बुधवार को नाव के जरिए नदी में रेत की बोरियां लेकर जा रहे थे। बताया गया कि नाव जब गंगा की मुख्य धारा के बीच पहुंची, तभी तेज बहाव के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते नाव पलट गई और सभी मजदूर नदी में गिर पड़े।

          हादसे के बाद किनारे मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाया और बचाव में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से 12 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि छह मजदूर तेज धारा में बह गए और उनका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।

          घटना की खबर मिलते ही लापता मजदूरों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। नदी किनारे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वे अपनों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

          राघोपुर के सरपंच प्रमोद मंडल ने नाव पर अधिक वजन होने और सुरक्षा इंतजामों की कमी की आशंका जताई है। हालांकि हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी पुष्टि प्रशासनिक जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम लापता छह मजदूरों की तलाश में जुटी है।

          Bhagalpur Boat Accident Ganga River Boat Accident Naugachhia Boat Accident Six Labourers Missing खरीक प्रखंड बाढ़ गंगा नदी नाव पलटी छह मजदूर लापता नवगछिया नाव हादसा भागलपुर नाव हादसा राघोपुर तटबंध हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          August 26, 2026

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          August 25, 2026

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नेपाल में बाढ़ का कहर: 22 की मौत, 105 भारतीयों समेत 384 लापता,भोटेकोशी नदी में भीषण बाढ़

          नेपाल में बढ़ा बाढ़ का खतरा, बिहार में NDRF की टीमें रहेंगी तैनात,गंडक बराज के सभी 36 गेट खोले गए

          भागलपुर में बाढ़ बचाव कार्य के दौरान मजदूरों से भरी नाव गंगा में पलटी, छह लापता,12 मजदूरों ने तैरकर बचाई जान

          चतरा में दारोगा दंपति के सरकारी आवास से नाबालिग बरामद, जांच शुरू

          टंडवा के जंगल में पुलिस और राहुल दुबे गैंग के बीच मुठभेड़, एक घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.