Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 25 August 2026 || 18:17
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित
          Headline

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          जिले के नवगछिया अनुमंडल में कोसी और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का संकट गहरा दिया है। रंगरा चौक और खरीक प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कहीं सड़कें डूब गई हैं तो कहीं घरों में पानी प्रवेश कर गया है। खरीक प्रखंड के राघोपुर-शंकरपुर स्थित काजीकोरैया मुख्य जमींदारी बांध का बड़ा हिस्सा टूटने से राघोपुर गांव की करीब पांच हजार से अधिक आबादी और एक हजार से अधिक घर प्रभावित हुए हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 25, 2026Updated:August 25, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  जिले के नवगछिया अनुमंडल में कोसी और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने बाढ़ का संकट गहरा दिया है। रंगरा चौक और खरीक प्रखंड के कई गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। कहीं सड़कें डूब गई हैं तो कहीं घरों में पानी प्रवेश कर गया है। खरीक प्रखंड के राघोपुर-शंकरपुर स्थित काजीकोरैया मुख्य जमींदारी बांध का बड़ा हिस्सा टूटने से राघोपुर गांव की करीब पांच हजार से अधिक आबादी और एक हजार से अधिक घर प्रभावित हुए हैं।

          रंगरा में घरों तक पहुंचा कोसी का पानी

          रंगरा चौक प्रखंड की सधुआ चापर, मदरौनी और सहोड़ा सहित कई पंचायतों में कोसी नदी का पानी तेजी से फैल रहा है। सधुआ गांव की मुख्य सड़क पूरी तरह जलमग्न हो गई है। सड़क पर तेज बहाव के कारण आवागमन ठप है और ग्रामीणों का प्रखंड मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय से संपर्क प्रभावित हुआ है।

          खेत और फसलें डूबने के बाद अब बाढ़ का पानी रिहायशी इलाकों में पहुंच गया है। घर-आंगन में पानी भरने से ग्रामीण परिवार मवेशियों और जरूरी सामान के साथ सुरक्षित स्थानों की ओर जाने को मजबूर हैं। कई परिवार कटरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म और त्रिमुहानी तटबंध पर तिरपाल लगाकर शरण ले रहे हैं।

          बाढ़ पीड़ितों के सामने भोजन और पशुचारे का संकट भी गहराने लगा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नाव, राहत सामग्री और सामुदायिक रसोई की व्यवस्था तत्काल शुरू करने की मांग की है।

          काजीकोरैया बांध टूटने से राघोपुर में तबाही

          खरीक प्रखंड के राघोपुर-शंकरपुर स्थित काजीकोरैया मुख्य जमींदारी बांध का बड़ा हिस्सा टूटने के बाद राघोपुर गांव में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर गया। रात के अंधेरे में बांध टूटने की सूचना फैलते ही ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों को वर्ष 2008 की भीषण बाढ़ की याद सताने लगी।

          राघोपुर गांव के अलावा लोकमानपुर, उस्मानपुर, शंकरपुर और तुलसीपुर सहित आसपास के कई गांवों पर भी जलमग्न होने का खतरा मंडरा रहा है। सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें पानी में डूबकर बर्बाद हो चुकी हैं।

          प्रशासन और तकनीकी टीम मौके पर

          बांध टूटने की सूचना मिलते ही भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता पांडे, नवगछिया एसडीओ, आपदा प्रबंधन विभाग के अपर समाहर्ता और पुलिस प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर कैंप कर राहत और बचाव कार्य की निगरानी शुरू कर दी है।

          प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों तक पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

          टूटे बांध के दोनों सिरों को सुरक्षित करने और पानी के फैलाव को नियंत्रित करने के लिए रिंग बांध बनाने का काम शुरू किया गया है। जल संसाधन विभाग के अभियंता प्रमुख वरुण कुमार की निगरानी में करीब 250 लाख सैंडबैग और जियोबैग, 20 नावें, 16 ट्रैक्टर तथा तीन जेसीबी मशीनें लगाई गई हैं।

          पटना से भी विशेष तकनीकी टीम को निगरानी के लिए बुलाया गया है। गंगा के जलस्तर के दबाव को कम करने के लिए जल संसाधन विभाग ने फरक्का बराज के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर पानी छोड़ने का अनुरोध किया है।

          मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति की समीक्षा कर राहत एवं बचाव कार्य में तेजी लाने तथा प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

          Bhagalpur Flood Bihar Flood Keywords: भागलपुर बाढ़ Kosi River Flood काजीकोरैया बांध टूटा कोसी नदी बाढ़ गंगा बाढ़ भागलपुर नवगछिया बाढ़ रंगरा चौक बाढ़ राघोपुर बाढ़
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          August 25, 2026

          झारखंड शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 1 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          August 25, 2026

          बेनीपुर में जीवछ नदी में डूबी आठ वर्षीय बच्ची, स्नान के दौरान हादसा

          August 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          पटना में सरकारी भर्तियों की मांग पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, वाटर कैनन से रोका मार्च

          कोसी-गंगा का रौद्र रूप: रंगरा में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी, काजीकोरैया बांध टूटा; 5 हजार की आबादी प्रभावित

          झारखंड शराब घोटाला मामले में हाई कोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 1 अक्टूबर को अगली सुनवाई

          बेनीपुर में जीवछ नदी में डूबी आठ वर्षीय बच्ची, स्नान के दौरान हादसा

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.