Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 24 August 2026 || 19:47
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल
          Headline

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          सावन की अंतिम सोमवारी पर बिहार के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ देर तक मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bihar News:  सावन की अंतिम सोमवारी पर बिहार के प्रसिद्ध सिंहेश्वर धाम मंदिर में सोमवार सुबह जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ देर तक मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इस दौरान कई श्रद्धालु भीड़ में दबकर गिर गए, जिनमें करीब छह लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज, मधेपुरा भेजा गया।

          प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार देर रात करीब 12.30 बजे मंदिर में सरकारी पूजा शुरू हुई। इसके बाद करीब एक बजे बाबा सिंहेश्वरनाथ मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। रात से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए कतार में खड़े थे। अलसुबह मुख्य द्वार खुलने के बाद अचानक भीड़ बढ़ गई और धक्का-मुक्की शुरू हो गई।

          बताया गया कि सुबह करीब 6.25 से 7 बजे के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालु एक साथ मंदिर परिसर की ओर पहुंच गए। भीड़ का दबाव बढ़ने से कुछ लोग गिर पड़े और कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। एक श्रद्धालु ग्रिल से टकराकर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगने की बात सामने आई है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

          घायलों में सुपौल निवासी सिंटू कुमार, सहरसा जिले के जलसीमा की रूना देवी, मधेपुरा के ग्वालपाड़ा की सुलेना देवी और एक अन्य महिला श्रद्धालु शामिल हैं। अन्य श्रद्धालुओं के भी चोटिल होने की जानकारी है। घटना के बाद मंदिर परिसर में तैनात पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभाला। भीड़ में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

          पुलिस के मुताबिक, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पहले से व्यवस्था की गई थी, लेकिन उम्मीद से अधिक संख्या में लोग एक साथ पहुंच गए। इसके चलते कुछ देर के लिए स्थिति बिगड़ गई। सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से भीड़ को नियंत्रित कर लिया गया और बाद में मंदिर परिसर में स्थिति सामान्य हो गई।

          अंतिम सोमवारी को लेकर बिहार के प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

          सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर बिहार के प्रमुख शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मुजफ्फरपुर के बाबा गरीबनाथ धाम और लखीसराय के अशोक धाम में भी सुबह से बड़ी संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया।

          मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ धाम में सारण के पहलेजा घाट से करीब 72 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर कांवरिए पहुंचे। मंदिर के पुजारी के अनुसार, रविवार दोपहर तक करीब डेढ़ लाख कांवरियों ने जलाभिषेक किया। वहीं, रक्षाबंधन पर बाबा गरीबनाथ का अमरनाथ स्वरूप में विशेष महाशृंगार किए जाने की तैयारी है।

          गौरतलब है कि 17 अगस्त को लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़ में सात महिला श्रद्धालुओं की मौत हुई थी। इस घटना के बाद प्रमुख मंदिरों में भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। अशोक धाम में इस बार अरघा व्यवस्था लागू की गई, जिससे सुबह के समय श्रद्धालुओं ने अपेक्षाकृत व्यवस्थित तरीके से जलाभिषेक किया।

          Bihar Sawan Somwari Singheshwar Dham Stampede अंतिम सोमवारी बिहार अशोक धाम लखीसराय गरीबनाथ धाम मधेपुरा मंदिर भगदड़ सावन सोमवारी 2026 सिंहेश्वर धाम भगदड़ सिंहेश्वर धाम श्रद्धालु घायल सिंहेश्वरनाथ मंदिर हादसा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          August 24, 2026

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          August 24, 2026

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          August 24, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          अंतिम सोमवारी पर सिंहेश्वरनाथ मंदिर में अफरा-तफरी, 6 श्रद्धालु घायल

          बिहार में पढ़ाई का नया डिजिटल मॉडल, AI से JEE-NEET तक की तैयारी आसान, बिहार विद्या साथी ऐप लॉन्च, 3 लाख छात्रों को 24×7 मिलेगा शिक्षक सपोर्ट

          गंगा के बढ़ते जलस्तर का CM सम्राट चौधरी ने किया हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव तेज करने का निर्देश

          एसीएफ-एफआरओ 2024 नियुक्ति रद्द करने के आदेश पर हाई कोर्ट ने रोक से किया इनकार, सरकार से मांगा जवाब

          नेमरा से निकली भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा, 24 जिलों में युवाओं से संवाद करेगा मंच

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.