Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 22 October 2026 || 19:35
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»105 किमी की अनोखी कांवड़ यात्रा, आंखों पर पट्टी बांध देवघर जा रहे भक्त
          Headline

          105 किमी की अनोखी कांवड़ यात्रा, आंखों पर पट्टी बांध देवघर जा रहे भक्त

          सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा धाम से झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 20, 2026Updated:August 20, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Bhagalpur News:  सावन के पवित्र महीने में सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ गंगा धाम से झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जाने वाले कच्ची कांवड़िया पथ पर आस्था के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच पश्चिम बंगाल के शिवभक्त संतोष साह अपनी अनोखी भक्ति के कारण श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

          संतोष साह करीब 105 किलोमीटर की कठिन पैदल कांवड़ यात्रा आंखों पर पट्टी बांधकर पूरी कर रहे हैं। उनका यह अनोखा संकल्प कांवड़िया पथ से गुजरने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।

          आमतौर पर श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ के दरबार में अपनी मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं, लेकिन संतोष साह की यात्रा का उद्देश्य कुछ अलग है। उनका कहना है कि वह महादेव से कुछ मांगने नहीं, बल्कि उन्हें धन्यवाद देने के लिए बाबा धाम जा रहे हैं। संतोष के मुताबिक, भगवान शिव ने उन्हें बिना मांगे ही बहुत कुछ दिया है और अब उनके पास महादेव से मांगने के लिए कुछ बाकी नहीं है।

          संतोष साह बताते हैं कि उनके दो बेटे और एक बेटी हैं। वह अपनी संतानों को भगवान शिव का सबसे अनमोल उपहार मानते हैं। उनका कहना है कि जब महादेव ने उनकी झोली पहले ही खुशियों से भर दी है, तो वह बाबा धाम पहुंचकर सिर्फ भगवान का आभार व्यक्त करना चाहते हैं।

          सुल्तानगंज में लिया अनोखा संकल्प

          संतोष ने बताया कि सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरने के बाद उनके मन में अचानक एक संकल्प आया। उन्होंने तय किया कि बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचने तक वह अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर ही पैदल यात्रा करेंगे। इस दौरान वह रास्ते में महादेव के अलावा किसी अन्य का दर्शन नहीं करेंगे।

          हालांकि, आंखों पर पट्टी बांधकर इतनी लंबी दूरी तय करना बेहद चुनौतीपूर्ण है। इस कठिन यात्रा में उनके साले आलोक साव लगातार उनके साथ चल रहे हैं। आलोक उनकी आंखों के लिए मार्गदर्शक बने हुए हैं और हाथ थामकर उन्हें रास्ते के गड्ढों, पत्थरों और अन्य बाधाओं के बारे में लगातार बताते हैं।

          कच्ची कांवड़िया पथ पर संतोष साह को इस तरह यात्रा करते देखकर श्रद्धालु भी हैरान हैं। कई लोग उनकी भक्ति और संकल्प की सराहना कर रहे हैं। वहीं, उनके साले का लगातार साथ देना भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

          संतोष की यह अनोखी कांवड़ यात्रा सोशल मीडिया पर भी लोगों का ध्यान खींच रही है। आस्था, संकल्प और परिवार के सहयोग का यह अनूठा उदाहरण कांवड़िया पथ पर श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण और प्रेरणा का केंद्र बना हुआ है।

          105 KM Kanwar Yatra 105 किमी कांवड़ यात्रा Baba Baidyanath Dham Kanwar Yatra Blindfolded Santosh Sah Kanwar Yatra Sultanganj to Deoghar Kanwar Yatra आंखों पर पट्टी बांधकर कांवड़ यात्रा बाबा बैद्यनाथ धाम संतोष साह कांवड़ यात्रा सुल्तानगंज से देवघर यात्रा
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          October 22, 2026

          रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, 432 पुलिस तीरंदाज, 29 टीमें दिखाएंगी दमखम

          October 22, 2026

          नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने की मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार

          October 22, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार के सुपौल में नशे के कारोबार पर पुलिस का एक्शन, तीन गिरफ्तार

          रांची में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता शुरू, राज्यपाल ने किया उद्घाटन, 432 पुलिस तीरंदाज, 29 टीमें दिखाएंगी दमखम

          नवादा में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, हथियार बनाने की मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार

          सिल्ली में नाबालिग ह/त्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, मेला देखने निकली थी घर से जंगल में मिला था शव ….

          खूंटी में संत मिखाइल स्कूल के फादर पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रिम्स रेफर, विरोध में सड़क जाम

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.