Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 14 August 2026 || 22:24
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»सात फेरों के वचन तार-तार: शादी के 28 साल बाद शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी,पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला
          Headline

          सात फेरों के वचन तार-तार: शादी के 28 साल बाद शिक्षक ने रचाई दूसरी शादी,पहली पत्नी का पैर तोड़कर घर से निकाला

          शादी के करीब 28 साल बाद कथित रूप से दूसरी शादी करने और इसका विरोध करने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 13, 2026Updated:August 13, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Muzaffarpur News:  जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी शिक्षक पर शादी के करीब 28 साल बाद कथित रूप से दूसरी शादी करने और इसका विरोध करने पर पहली पत्नी के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका पैर टूट गया। इसके बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। मामले में महिला ने पुलिस से शिकायत कर न्याय और सुरक्षा की गुहार लगाई है।

          घटना मुसहरी थाना क्षेत्र के बड़ी कोठिया गांव की बताई जा रही है। पीड़िता सुमन ने पुलिस को दिए आवेदन में अपने पति बैद्यनाथ कुमार यादव और ससुराल के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

          पीड़िता के अनुसार, उसकी शादी 7 मई 1998 को बैद्यनाथ कुमार यादव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में पति और ससुराल वालों की ओर से कथित रूप से कीमती वाहन और अन्य सामान की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार बचाने की उम्मीद में वह लंबे समय तक कथित उत्पीड़न सहती रही।

          सुमन का आरोप है कि इसी दौरान उसे जानकारी मिली कि उसके पति ने कथित रूप से दूसरी महिला से गुप्त रूप से शादी कर ली है। पीड़िता के मुताबिक, दूसरी शादी से उसके पति की एक बेटी भी है। जब उसने पति से इस संबंध में सवाल किया तो वह कथित रूप से भड़क गया।

          पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद पति ने लाठी-डंडे और लात-घूंसों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में उसका पैर टूट गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

          सुमन ने आरोप लगाया कि घर से निकाले जाने के बाद उसके सोने-चांदी के आभूषण, कपड़े और अन्य सामान ससुराल में ही रह गए हैं। साथ ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर केस वापस लेने के लिए कथित रूप से धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

          मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी के अनुसार, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न और दूसरी शादी से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

          Bihar Crime News Domestic Violence Bihar Muzaffarpur crime news Teacher Second Marriage Wife Assault Case घरेलू हिंसा मामला जफ्फरपुर शिक्षक दूसरी शादी दहेज उत्पीड़न पत्नी का पैर तोड़ा मुसहरी थाना
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          August 14, 2026

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          August 14, 2026

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          August 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          गिरिडीह में भाजयुमो नेता की गोली मारकर ह/त्या, हाईवे जाम

          कोडरमा के सतगावां में दर्दनाक सड़क हादसा, कांवरियों से भरी बस ट्रक से टकराई; तीन की मौत

          धनबाद में नकली अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा बरामद, 16 हजार से ज्यादा बोतलें जब्त

          जजुआर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय फरार

          खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में JMM का बड़ा ऐलान, केंद्र को दी आंदोलन की चेतावनी

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.