Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 6 August 2026 || 23:52
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पलामू में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली
          Headline

          पलामू में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

          पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक जवान की कमर से सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 6, 2026Updated:August 6, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Palamu News:  झारखंड के पलामू जिले में गुरुवार सुबह हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और एक आरोपी के बीच हुई मुठभेड़ से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने एक जवान की कमर से सरकारी पिस्टल छीन ली और पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

          घटना मेदिनीनगर शहर और सदर थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित बजराहा इलाके की है। घायल आरोपी की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के भट्टी मोहल्ला निवासी सुमित चंद्रवंशी के रूप में हुई है। गोली उसके दाहिने पैर में लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेदिनी राय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एमएमसीएच) के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है।

          जानकारी के अनुसार, 29 जुलाई की रात मेदिनीनगर के शिवाला घाट स्थित कोयल रिवर फ्रंट पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना में तीन युवक घायल हुए थे। इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सुमित चंद्रवंशी को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम आरोपी को लेकर बजराहा इलाके में हथियार बरामद करने पहुंची थी।

          पुलिस का दावा है कि तलाशी अभियान के दौरान सुमित ने अचानक एक पुलिसकर्मी की कमर से पिस्टल निकाल ली और भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसने पुलिस पर दो राउंड फायरिंग की। पुलिसकर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लगी। घायल होने के बाद उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा भी बरामद किए हैं।

          पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी की हरकत के बाद पुलिस को आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

          इधर, घटना की सूचना मिलते ही आरोपी के परिजन एमएमसीएच पहुंचे। उन्होंने कैदी वार्ड में सुमित से मिलने की कोशिश की, लेकिन सुरक्षा कारणों से पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी। इससे नाराज परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि सुमित को घर से उठाकर फर्जी तरीके से गोली मारी गई है। परिजनों ने यह भी दावा किया कि उसका किसी अपराधी गिरोह से कोई संबंध नहीं है और न ही 29 जुलाई के गोलीकांड में उसकी कोई भूमिका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

          Jharkhand Crime News Koel River Front Firing Medininagar News Palamu Encounter Palamu Police Police Encounter Jharkhand Police Firing Sumit Chandravanshi पलामू मुठभेड़ सुमित चंद्रवंशी
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप

          August 6, 2026

          छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच को लेकर सरकार घिरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

          August 6, 2026

          झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 22 लाख के तीन इनामी नक्सली हथियारों समेत गिरफ्तार

          August 5, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप

          पलामू में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

          छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच को लेकर सरकार घिरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

          झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 22 लाख के तीन इनामी नक्सली हथियारों समेत गिरफ्तार

          पैतृक गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा अंतिम संस्कार,पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई, 12 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.