Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 6 August 2026 || 23:28
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम: पति को छोड़ प्रेमी संग गई दमन विवाहिता का ट्रॉली बैग में मिला शव
          Headline

          प्रेम कहानी का खौफनाक अंजाम: पति को छोड़ प्रेमी संग गई दमन विवाहिता का ट्रॉली बैग में मिला शव

          बिहार के नवादा जिले की एक विवाहिता की प्रेम संबंधों का अंत बेहद दर्दनाक साबित हुआ। पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ नई जिंदगी की तलाश में दमन गई महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।
          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवAugust 5, 2026Updated:August 5, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nawada News:  बिहार के नवादा जिले की एक विवाहिता की प्रेम संबंधों का अंत बेहद दर्दनाक साबित हुआ। पति का घर छोड़कर प्रेमी के साथ नई जिंदगी की तलाश में दमन गई महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। उसका शव ट्रॉली बैग में बंद मिलने से पूरे मामले ने सनसनी फैला दी है। पुलिस ने हत्या के मामले में महिला के प्रेमी को मुख्य आरोपी माना है, जो घटना के बाद से फरार बताया जा रहा है।

          नवादा के पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान ने बुधवार को बताया कि मृतका की पहचान रोह थाना क्षेत्र के सिऊर गांव निवासी छोटी कुमारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार छोटी कुमारी पहले से विवाहित थी। करीब दो वर्ष पहले गांव के ही रहने वाले ऋषभ कुमार के साथ उसका प्रेम संबंध हो गया था। इसके बाद उसने अपने पति का घर छोड़ दिया और ऋषभ के साथ चली गई। उस समय परिजनों ने रोह थाने में अपहरण और गुमशुदगी की प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी।

          परिजनों के अनुसार दोनों दमन में किराये के मकान में रह रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी विवाद के बाद ऋषभ कुमार ने छोटी कुमारी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसे ट्रॉली बैग में बंद कर दिया गया।

          दमन पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध ट्रॉली बैग में महिला का शव पड़ा है। जांच के दौरान शव की पहचान छोटी कुमारी के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस को हत्या में ऋषभ कुमार की संलिप्तता का संदेह है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

          दमन पुलिस ने घटना की सूचना नवादा के रोह थाना को दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने गांव के चौकीदार के माध्यम से मृतका के परिजनों को इस घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य दमन के लिए रवाना हो गए, जहां शव की शिनाख्त, पोस्टमार्टम और अन्य कानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी।

          फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस प्रेम संबंध, आपसी विवाद और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दमन पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मामले ने नवादा जिले के साथ-साथ दमन में भी लोगों को झकझोर दिया है।

          Bihar Crime News Daman Crime News Lover Murder Case Nawada murder case Trolley Bag Dead Body छोटी कुमारी हत्या ट्रॉली बैग शव दमन मर्डर केस नवादा हत्या प्रेमी ने की हत्या
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप

          August 6, 2026

          पलामू में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

          August 6, 2026

          छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच को लेकर सरकार घिरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

          August 6, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिजली विभाग में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए जेई और दो सहयोगी, मचा हड़कंप

          पलामू में पुलिस की पिस्टल छीनकर भागा आरोपी, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली

          छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में NDA का प्रदर्शन, CBI जांच को लेकर सरकार घिरी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के इस्तीफे की मांग की

          झारखंड में सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन, 22 लाख के तीन इनामी नक्सली हथियारों समेत गिरफ्तार

          पैतृक गांव में पुलिस सुरक्षा के बीच हुआ गैंगस्टर सुजीत सिन्हा अंतिम संस्कार,पैरोल पर पहुंची पत्नी रिया शव से लिपटकर फूट-फूटकर रोई, 12 वर्षीय बेटे ने दी मुखाग्नि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.