Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 14 July 2026 || 20:43
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»अररिया में धान रोपनी के लिए जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर पलटी, तीन मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल
          Headline

          अररिया में धान रोपनी के लिए जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर पलटी, तीन मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_131072
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Araria News:  जिले के भरगामा थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिला मजदूरों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक मजदूर घायल हो गए। हादसा सिरसिया हनुमानगंज वार्ड संख्या-14 के समीप उस समय हुआ, जब धान की रोपनी के लिए खेत जा रही महिला मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर पानी से भरे गड्ढे में पलट गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद यह हादसा हुआ।

          प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रॉली पलटते ही उसमें सवार सभी मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला और एंबुलेंस व अन्य वाहनों की मदद से भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

          हादसे में दो महिला मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य महिला ने इलाज के दौरान भरगामा पीएचसी में दम तोड़ दिया। घायलों में छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। अन्य घायलों का इलाज भरगामा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और अररिया सदर अस्पताल में जारी है।

          मृतकों की पहचान सिरसियाकला वार्ड संख्या-4 निवासी मीरा देवी (पत्नी बबलू मंडल), नैया देवी (पत्नी कारी मंडल) तथा रंजू देवी (पत्नी किशोर मंडल) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सभी महिला मजदूर रोजी-रोटी कमाने के लिए धान की रोपनी करने खेत जा रही थीं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

          घटना की सूचना मिलने पर फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर प्रसाद, भरगामा थानाध्यक्ष और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ ने तीन महिला मजदूरों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की पुष्टि की है। प्रशासन की ओर से घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराई जा रही है, जबकि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि ट्रैक्टर की तकनीकी खराबी और सुरक्षा मानकों की अनदेखी कहीं इस हादसे का कारण तो नहीं बनी।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Araria News Araria tractor accident Bhargama news Bhargama tractor accident death of female laborer female laborer accident latest news from Bihar. paddy planting accident road accident in Bihar tractor brake failure
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव की पार्टी को झटका वीणा मानवी का नामांकन रद्द

          July 14, 2026

          पटना बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, शराब सिंडिकेट बना हत्या की वजह,दो और आरोपी गिरफ्तार

          July 14, 2026

          छापेमारी कर मैथन से लौट रही हजारीबाग पुलिस टीम का वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, तीन घायल

          July 14, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव की पार्टी को झटका वीणा मानवी का नामांकन रद्द

          पटना बंटी यादव हत्याकांड का खुलासा, शराब सिंडिकेट बना हत्या की वजह,दो और आरोपी गिरफ्तार

          छापेमारी कर मैथन से लौट रही हजारीबाग पुलिस टीम का वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, एक जवान की मौत, तीन घायल

          प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के रीजनल कमेटी सदस्य तथा 20 लाख रुपये के इनामी माओवादी रविंद्र गंझू गिरफ्तार,एक एके-56 राइफल, एक पिस्टल, एक अन्य राइफल, 239 जिंदा कारतूस तथा बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य सामग्री बरामद,154 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

          अररिया में धान रोपनी के लिए जा रही महिलाओं से भरी ट्रैक्टर पलटी, तीन मजदूरों की मौत, 12 से अधिक घायल

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.