Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 29 June 2026 || 00:30
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले
          Headline

          पूर्वी सिंहभूम के पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता प्रकोप, तीन बच्चों की मौत, 16 नए मरीज मिले

          today post liveBy today post liveJune 27, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीमारी के कारण अब तक तीन बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि शनिवार को 16 नए संक्रमित मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रभावित गांवों और छात्रावासों में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाकर जांच, उपचार, दवा वितरण और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

          शनिवार को पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लगातार तीसरे दिन विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 14 लोगों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई। इनमें से सात मरीजों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल और सदर अस्पताल रेफर किया गया। वहीं गोमियासाई की 12 वर्षीय अमीषा भूमिज और सेरेंगडीह के 17 वर्षीय भीम सरदार भी संक्रमित पाए गए हैं, जिनका इलाज हाता स्थित तारा सेवा सदन में जारी है। इस तरह शनिवार को कुल 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई।

          स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमण का सबसे अधिक असर बच्चों और किशोरों पर देखने को मिल रहा है। संक्रमितों में कई स्कूली छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं, जिससे ग्रामीण इलाकों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

          इसी बीच कोंडोर गांव की सुबोला सरदार की ब्रेन मलेरिया से मौत हो गई। उनकी एक वर्षीय बहन खुशबू सरदार भी इसी बीमारी से संक्रमित है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों के अनुसार बच्ची का इलाज जारी है। मृतका के पिता महावीर सरदार ने बताया कि शुरुआत में बच्ची का इलाज झोलाछाप चिकित्सक से कराया गया था, लेकिन हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने तक काफी देर हो चुकी थी।

          सीएचसी पोटका की प्रभारी डॉ. रजनी महाकुड़ ने बताया कि अब तक कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा लखी सरदार, दौड़डोडिया गांव के राहुल सरदार और कोंडोर गांव की सुबोला सरदार की इस बीमारी से मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें प्रभावित गांवों में घर-घर जाकर जांच कर रही हैं और लोगों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी जा रही है।

          जिला मलेरिया पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने भी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा स्वास्थ्यकर्मियों को उपचार और रोकथाम के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से तेज बुखार, सिरदर्द, उल्टी, कमजोरी या बेहोशी जैसे लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराने तथा झोलाछाप चिकित्सकों से इलाज कराने से बचने की अपील की है।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Cerebral malaria in Potka cerebral malaria infection deaths of children in Potka East Singhbhum cerebral malaria Jharkhand malaria news
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          June 28, 2026

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          June 28, 2026

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          June 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस में नशे में पिस्टल लहराने वाला यात्री गिरफ्तार, 24 कारतूस और लाइसेंसी हथियार जब्त

          डायन-बिसाही के शक में जेठ ने की गर्भवती भाभी और 8 वर्षीय भतीजी की ह/त्या, आरोपी गिरफ्तार

          NEET UG पुनर्परीक्षा घोटाले में बड़ा खुलासा, पावापुरी मेडिकल कॉलेज का छात्र निकला मास्टरमाइंड

          राम मंदिर चढ़ावा मामले में दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई, झारखंड सरकार पर भी बरसे आदित्य साहू

          दरभंगा में मोहर्रम के बाद बवाल, घर-दुकानों और मंदिर में तोड़फोड़, छह गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.