Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 7 May 2026 || 19:03
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नालंदा में तीन दिनों से लापता आशा कर्मी के पुत्र का शव नदी से बरामद, ह/त्या की आशंका
          Headline

          नालंदा में तीन दिनों से लापता आशा कर्मी के पुत्र का शव नदी से बरामद, ह/त्या की आशंका

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 7, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Nalanda News:  जिले में तीन दिनों से लापता एक युवक का शव नदी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मामला बिहार थाना क्षेत्र के रामजीचक गांव का है, जहां गुरुवार सुबह गोइठवा नदी में युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। मृतक की पहचान स्वर्गीय मुन्नू पासवान के 18 वर्षीय पुत्र अमरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

          मृतक की मां रंजू कुमारी, जो सदर अस्पताल में आशा कर्मी के पद पर कार्यरत हैं, ने बताया कि 5 मई की शाम अमरेंद्र घर से निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद बिहार थाना में युवक की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

          परिजनों का आरोप है कि घटना वाले दिन कुछ लोग अमरेंद्र को जबरन एक चारपहिया वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए थे। परिवार का कहना है कि युवक के साथ पहले बेरहमी से मारपीट की गई और बाद में उसकी हत्या कर शव को नदी में फेंक दिया गया। शव मिलने के बाद मृतक की मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

          गुरुवार सुबह स्थानीय ग्रामीणों ने गोइठवा नदी में एक शव उतराता देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया। पहचान होते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।

          घटनास्थल के आसपास मौजूद कुछ लोगों ने दावा किया कि बीती रात नदी किनारे किसी युवक के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई दी थी। लोगों के अनुसार युवक मदद और जान बचाने की गुहार लगा रहा था। हालांकि, हत्या किन कारणों से की गई, इसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।  Samrat Deepak ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल है। ग्रामीण जल्द आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।


          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Bihar Crime News Bihar Police Investigation Missing Youth Dead Body Nalanda murder case Nalanda River Body Case
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद 150 से ज्यादा बच्चे बीमार,स्कूल में मचा हड़कंप!

          May 7, 2026

          पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो,यरपोर्ट से गांधी मैदान तक मोदी-मोदी के नारों से गूंजा शहर

          May 7, 2026

          मोदी-शाह की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, भाजपा-जदयू ने साधा जातीय समीकरण,31 नए मंत्रियों ने ली शपथ

          May 7, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नालंदा में तीन दिनों से लापता आशा कर्मी के पुत्र का शव नदी से बरामद, ह/त्या की आशंका

          सहरसा में मिड डे मील खाने के बाद 150 से ज्यादा बच्चे बीमार,स्कूल में मचा हड़कंप!

          पटना में पीएम मोदी का मेगा रोड शो,यरपोर्ट से गांधी मैदान तक मोदी-मोदी के नारों से गूंजा शहर

          मोदी-शाह की मौजूदगी में सम्राट कैबिनेट का हुआ विस्तार, भाजपा-जदयू ने साधा जातीय समीकरण,31 नए मंत्रियों ने ली शपथ

          अवैध संबंध बना खून की वजह, पत्नी के साथ मिलकर पति ने रची थी साजिश, टाटीसिल्वे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा , अवैध संबंध के कारण हुई कमलेश की हत्या

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.