Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, 3 May 2026 || 02:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल
          Headline

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवMay 3, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Oplus_16908288
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Jharkhand News:    झारखंड के धनबाद से एक ऐसी मार्मिक कहानी सामने आई है, जो रिश्तों की जटिलता और मानवीय संवेदनाओं को गहराई से छू जाती है। करीब 20 साल पहले घर से लापता हुई एक महिला आज केरल के एक सरकारी आश्रय गृह में सुरक्षित मिली है। लेकिन इस कहानी में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि अब  जहां पति ने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, वहीं बेटा मां को वापस लाने के लिए गुहार लगा रहा है।

          मामला  धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरूरिया पंचायत स्थित कांशीटांड़ आदिवासी टोला की है। यहां की  रहने वाली कबली देवी करीब दो दशक पहले अचानक लापता हो गई थीं। परिवार ने उन्हें ढूंढने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। समय के साथ उम्मीदें भी खत्म होती चली गईं। अंततः उनके पति राजू मुर्मू उर्फ बुधु मुर्मू ने यह मान लिया कि अब वह जीवित नहीं हैं और उन्होंने दूसरी शादी कर अपनी नई जिंदगी शुरू कर दी।

          कहानी में मोड़ तब आया जब करीब दो साल पहले सूचना मिली कि कबली देवी केरल के एक सरकारी आश्रय गृह ‘आशा भवन’ में रह रही हैं। बताया जाता है कि वह पिछले 10 वर्षों से वहां सुरक्षित हैं। इस संबंध में केरल के आईबी इंस्पेक्टर शिवन मुनातिल ने झारखंड पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद धीरे-धीरे पूरा मामला स्पष्ट हुआ। धनसार थाना के माध्यम से यह खबर गांव तक पहुंचाई गई।

          Oplus_16908288

          जब यह सूचना पति तक पहुंची, तो उन्होंने कबली देवी को वापस लाने से साफ इनकार कर दिया। उनका कहना था कि अब उन्होंने अपनी नई जिंदगी बसा ली है। इस फैसले ने सभी को हैरान कर दिया। मामला जब अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल के पास पहुंचा, तो उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए पहल की। स्थानीय मुखिया के साथ वे खुद राजू मुर्मू के घर पहुंचे और उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन पति का निर्णय नहीं बदला।

          इस पूरी कहानी का सबसे भावुक पहलू तब सामने आया, जब कबली देवी का बेटा समर मुर्मू आगे आया। बचपन में मां से बिछड़ा समर अब जवान हो चुका है, लेकिन मां के लिए उसकी ममता आज भी उतनी ही गहरी है। उसने प्रशासन से अपील की है कि उसकी मां को वापस लाया जाए, ताकि वह उन्हें अपने साथ रख सके। अब सबकी नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि क्या बेटे की इस भावुक पुकार पर कोई ठोस कदम उठाया जाएगा और क्या 20 साल बाद मां-बेटे का यह बिछड़ा रिश्ता फिर से जुड़ पाएगा।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          Mother Reunited After 20 Years in Dhanbad: Woman from Kerala Shelter Home | East Tundi News | A Mother and Son's Emotional Story | Jharkhand Humanity News
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          May 3, 2026

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          May 2, 2026

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          May 2, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          Jharkhand News: 20 साल बाद मिली मां, पति ने ठुकराया—बेटे की भावुक अपील ने छुआ दिल

          धनबाद में बड़ा हादसा : मुनीडीह कोल वाशरी के कोयला स्लरी में दबकर 4 मजदूरों की दर्दनाक मौत,, BCCL प्रोजेक्ट में लापरवाही का आरोप

          कोडरमा में दर्दनाक हादसा: स्कूल गए छात्र का शव पानी भरे गड्‌ढे से बरामद, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

          सिंदुरदान से पहले आखिर ऐसा क्या हुआ की रोकनी पड़ी शादी , खाली हाथ लौटी बारात …. जानें क्या है पुरा मामला

          अररिया में ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा, बंगाल के 4 सप्लायर 1 किलो स्मैक संग गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.