Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 29 October 2026 || 01:32
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»नालंदा में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हादसे का रचा झूठा नाटक]
          Headline

          नालंदा में पति ने पत्नी को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हादसे का रचा झूठा नाटक]

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 19, 2026Updated:April 19, 2026No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          Nalanda News:  जिले के नूरसराय थाना क्षेत्र के परासी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सनकी पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने खुद को बचाने के लिए इसे सीढ़ी से गिरने का मामला बताकर अफवाह फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई ज्यादा देर तक छिप नहीं सकी।

          मृतका की पहचान 30 वर्षीय राखी कुमारी के रूप में हुई है, जो मनीष कुमार उर्फ सूरजभान की पत्नी थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी पति हाल ही में जेल से जमानत पर बाहर आया था। वह करीब सात महीने से नाबालिग से छेड़खानी के मामले में जेल में बंद था और महज 15 दिन पहले ही घर लौटा था।

          मृतका के पिता उपेंद्र सिंह, जो सिलाव थाना क्षेत्र के करियन्ना गांव के निवासी हैं, ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी वर्ष 2020 में की थी। शादी के बाद से ही दामाद अक्सर पैसों की मांग करता था। मांग पूरी नहीं होने पर वह राखी के साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। इस दंपत्ति के दो छोटे बच्चे भी हैं—एक साढ़े चार साल की बेटी और ढाई साल का बेटा।

          घटना की रात पड़ोसियों ने राखी के मायके वालों को फोन कर बताया कि उसके पति ने उसकी बुरी तरह पिटाई की है और उसकी हालत गंभीर है। इसके बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। जब तक परिजन अस्पताल पहुंचे, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने बताया कि मृतका के शरीर पर कई गंभीर चोटों के निशान थे, जिससे साफ है कि उसकी बेरहमी से पिटाई की गई थी।

          पुलिस ने भी मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला है। नूरसराय थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि महिला को पीट-पीटकर मार डाला गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

          घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

          Bihar Crime News Domestic Violence Case Murder by Husband Wife Murder घरेलू हिंसा केस नालंदा हत्या मामला पति द्वारा हत्या Nalanda Murder Case पत्नी की हत्या बिहार क्राइम न्यूज
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          October 28, 2026

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          October 28, 2026

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          October 28, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बिहार MLC चुनाव में जातीय समीकरणों की चर्चा, 8 में से 5 सीटों पर भूमिहार उम्मीदवारों की जीत

          पटना में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम सम्राट चौधरी हुए शामिल

          चौथी बार जीत के बाद नीरज कुमार ने नीतीश कुमार से लिया आशीर्वाद

          मोतिहारी में ISI नेटवर्क का खुलासा, दो संदिग्ध गिरफ्तार; मोबाइल से मिले डिजिटल साक्ष्य

          साली से प्रेम संबंध का विरोध करने पर पत्नी की ह/त्या, पति और बहन गिरफ्तार

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.