Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, 25 June 2026 || 19:49
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»सीवान में जमीन विवाद मामले में विधायक ओसामा शहाब समेत कई पर केस दर्ज
          बिहार

          सीवान में जमीन विवाद मामले में विधायक ओसामा शहाब समेत कई पर केस दर्ज

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 16, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  सीवान जिले के महादेवा थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें रघुनाथपुर के राजद विधायक ओसामा शहाब सहित कई लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले ने इलाके में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल बढ़ा दी है।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार, गोपालगंज जिले के मांझागढ़ थाना क्षेत्र के धर्म परसा निवासी डॉ. विनय कुमार सिंह की पत्नी डॉ. सुधा सिंह ने आरोप लगाया है कि उनकी खरीदी गई जमीन पर जबरन कब्जा करने और निर्माण कार्य रुकवाने की कोशिश की गई। उन्होंने विधायक ओसामा शहाब, फरहान, शबीर समेत 30-35 नामजद और अज्ञात लोगों पर मारपीट, लूटपाट, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

          शिकायत में डॉ. सुधा सिंह ने बताया कि उन्होंने 7 सितंबर 2024 को अपने पति के साथ मिलकर झूनापुर इलाके में लगभग 11.904 डिसमिल जमीन खरीदी थी। यह जमीन निर्माणाधीन राम-जानकी राष्ट्रीय राजमार्ग के पास स्थित है और इसकी जमाबंदी भी उनके नाम से दर्ज हो चुकी है।

          उन्होंने आरोप लगाया कि करीब तीन महीने पहले विधायक ओसामा शहाब का फोन आया था, जिसमें उन्होंने इस जमीन पर अपना दावा जताते हुए निर्माण कार्य रोकने और दस्तावेज दिखाने को कहा। पीड़िता के अनुसार, उन्होंने सभी कागजात विधायक को सौंप दिए थे, जिसके बाद उन्हें आश्वासन मिला कि यदि दस्तावेज सही पाए गए तो निर्माण में कोई बाधा नहीं होगी।

          हालांकि, लंबे समय तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने के बाद जब उन्होंने दोबारा निर्माण कार्य शुरू कराया, तो 14 अप्रैल 2026 को अचानक फिर फोन कर काम रोकने का दबाव बनाया गया। इसी दौरान कथित तौर पर 30-35 लोग हथियारों के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और मजदूरों के साथ मारपीट की। आरोप है कि मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल फोन छीन लिए, सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और मशीनरी पर कब्जा कर लिया।

          पीड़िता ने यह भी दावा किया कि फरहान और शबीर पहले भी निर्माण कार्य रुकवाने आए थे और उनके लोग उन्हें पहचानते हैं।

          मामले की गंभीरता को देखते हुए सारण प्रमंडल के डीआईजी निलेश कुमार खुद जांच के लिए सीवान पहुंचे हैं। महादेवा थाना प्रभारी विनीत विनायक ने बताया कि शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

          पीड़िता ने प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव की स्थिति बनी हुई है और सभी की नजरें पुलिस जांच पर टिकी हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BiharCrimeNews #LandDispute #OsamaShahab #SiwanNews सीवान जमीन विवाद
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          June 25, 2026

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          June 25, 2026

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          June 25, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          आपातकाल की वर्षगांठ पर जेपी के आवास पहुंचे नड्डा, लोकतांत्रिक मूल्यों को बताया प्रेरणा

          जमीन की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में भू- माफिया पंकज सिंह गिरफ्तार

          हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2014 की आचार संहिता उल्लंघन प्राथमिकी रद्द

          मोतिहारी में इतिहास: तीन थर्ड जेंडर अभ्यर्थी पहनेंगे खाकी, पासिंग आउट परेड में गूंजी समावेशिता की मिसाल

          कोडरमा में हाथियों का आतंक, महिला को कुचलकर मार डाला; ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.