Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 21 April 2026 || 14:06
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»बिहार»सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन
          बिहार

          सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, भाजपा के लिए ऐतिहासिक दिन

          टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवApril 15, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Bihar News:  बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला जब सम्राट चौधरी ने बुधवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस मौके पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी और विजेन्द्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

          भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता हैं जो बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं।

          सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी के पहले नेता हैं जो बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं। इसे राज्य में राजनीतिक बदलाव और नए दौर की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है। 16 नवंबर 1968 को मुंगेर जिले के लखनपुर गांव में जन्मे सम्राट चौधरी का राजनीतिक जीवन लंबे अनुभव से भरा रहा है। उनके पिता शकुनी चौधरी भी एक जाने-माने नेता थे। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से पूरी की। कोयरी-कुशवाहा समाज से आने वाले चौधरी भाजपा के प्रमुख ओबीसी चेहरों में गिने जाते हैं।

          उन्होंने 1990 में राजनीति में कदम रखा और 1999 में राबड़ी देवी की सरकार में मंत्री बने। इसके बाद उन्होंने परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत की। वर्ष 2014 में जीतन राम मांझी की सरकार में भी उन्होंने मंत्री के रूप में कार्य किया और कई महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली।

          वर्ष 2021 में उन्हें पंचायत राज मंत्री बनाया गया, जहां उन्होंने प्रशासनिक सुधार और स्वच्छता को लेकर कई पहल की। मार्च 2023 में उन्हें संजय जायसवाल की जगह भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई।

          राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी का मुख्यमंत्री बनना भाजपा की सामाजिक समीकरणों को साधने की रणनीति का हिस्सा है, खासकर ओबीसी वर्ग में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए। अब उनके नेतृत्व में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि बिहार में विकास, रोजगार, कानून-व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में सरकार किस दिशा में आगे बढ़ती है। जनता को नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं और आने वाले समय में उनके फैसले राज्य की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

          बिहार के अभी तक के मुख्यमंत्रियों की सूची

          डॉ. श्रीकृष्ण सिंह

          दीप नारायण सिंह

          बिनोदानंद झा

          कृष्ण वल्लभ सहाय

          महामाया प्रसाद सिन्हा

          सतीश प्रसाद सिंह

          बिन्देश्वरी प्रसाद मंडल

          भोला पासवान शास्त्री

          हरिहर सिंह

          दरोगा प्रसाद राय

          कर्पूरी ठाकुर

          केदार पांडे

          अब्दुल गफूर

          जगन्नाथ मिश्र

          रामसुंदर दास

          चंद्रशेखर सिंह

          बिंदेश्वरी दुबे

          भागवत झा आजाद

          सत्येन्द्र नारायण सिन्हा

          लालू प्रसाद यादव

          राबड़ी देवी

          नीतीश कुमार

          जीतन राम मांझी

          सम्राट चौधरी

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          #BiharCM #BiharPolitics JDUBJP OathCeremony SamratChoudhary
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          April 20, 2026

          नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक

          April 20, 2026

          ननद की शादी से पहले मातम, सनकी पति ने पत्नी को ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

          April 20, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          रामभद्राचार्य जी ने पुनौरा धाम में बताए राम-सीता के सोलह दिव्य गुण, कहा-“सीताराम एक ही हैं”

          गुमला से लापता बच्ची केस में हाई कोर्ट सख्त, दो हफ्ते का अल्टीमेटम,7 साल बाद भी सुराग नहीं, अब CBI जांच की चेतावनी

          नालंदा में बार बालाओं के नाच के दौरान गोली लगने से युवक की मौत, आज आनी थी तिलक

          ननद की शादी से पहले मातम, सनकी पति ने पत्नी को ईंट-पत्थर से कूचकर उतारा मौत के घाट

          जदयू विधायक दल की बैठक में नही हो सका नेता का चयन टला, फैसला अब नीतीश कुमार पर

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.