Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, 31 July 2026 || 08:44
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»देश»Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
          देश

          Badshah Titri Song Controversy : लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी

          today post liveBy today post liveMarch 14, 2026No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Badshah Titri Song Controversy
          Badshah Titri Song Controversy
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

           

          Badshah Titri Song Controversy :  मशहूर सिंगर-रैपर बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टिटरी’ इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरा हुआ है। अब इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री ने पूरे विवाद को और गंभीर बना दिया है। गैंग की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर बादशाह को खुलेआम ‘माथे में गोली मारने’ की धमकी दी गई है। इस धमकी के बाद हरियाणा और दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है और मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

          फायरिंग की जिम्मेदारी लेकर दी धमकी

          शनिवार 14 मार्च को हरियाणा के पानीपत में असंध रोड स्थित वेस्टर्न यूनियन के दफ्तर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना सामने आई थी। इस मामले में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर रंदीप मलिक और अनिल पंडित (USA) नाम के लोगों ने जिम्मेदारी ली है, जिन्हें लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पोस्ट में कहा गया कि यह फायरिंग हवाला कारोबारियों के खिलाफ एक ‘ट्रेलर’ है। इसी पोस्ट के आखिर में सिंगर बादशाह को सीधे धमकी देते हुए लिखा गया कि उन्होंने हरियाणा की संस्कृति को खराब करने की कोशिश की है।

          पोस्ट में लिखा- अगली बार सीधे गोली मारेंगे

          सोशल मीडिया पर वायरल इस पोस्ट में दावा किया गया कि साल 2024 में बादशाह के एक क्लब में उन्हें पहले ही ‘ट्रेलर’ दिखाया जा चुका है। गैंग ने चेतावनी देते हुए लिखा कि अगली बार सीधे उनके माथे में गोली मारी जाएगी। इस धमकी के सामने आने के बाद फैंस और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी हलचल मच गई है। हालांकि, इस मामले में पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

          ‘टिटरी’ गाने के बाद शुरू हुआ विवाद

          दरअसल 1 मार्च को बादशाह का हरियाणवी गाना ‘टिटरी’ रिलीज हुआ था। गाना रिलीज होते ही इसके बोल और वीडियो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हरियाणा महिला आयोग ने सबसे पहले इस पर आपत्ति जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि गाने के कुछ बोल और विजुअल्स महिलाओं के प्रति आपत्तिजनक हैं और इससे समाज में गलत संदेश जा सकता है। विवाद बढ़ने के बाद इस गाने को कई डिजिटल प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया गया।

          माफी के बावजूद थम नहीं रहा विवाद

          विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। उन्होंने कहा था कि उनका इरादा किसी भी महिला या समुदाय का अपमान करने का नहीं था। इसके बावजूद विवाद खत्म नहीं हुआ और अब इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री ने मामला और संवेदनशील बना दिया है।

          म्यूजिक इंडस्ट्री से मिला समर्थन

          इस पूरे विवाद के बीच कई कलाकार बादशाह के समर्थन में भी सामने आए हैं। सिंगर सैंटी शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि रैपर के लिरिक्स अक्सर म्यूजिक कॉम्पिटिशन और क्रिएटिव एक्सप्रेशन का हिस्सा होते हैं, न कि किसी महिला या व्यक्ति को निशाना बनाने के लिए। फिलहाल इस विवाद और धमकी के बाद बादशाह की सुरक्षा और इस मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सबकी नजर टिकी हुई है।

           

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          badshah apology titri song controversy badshah titri song controversy gangster threat to rapper badshah haryana culture controversy badshah song haryana women commission complaint badshah haryanvi song controversy 2026 lawrence bishnoi gang threat to badshah panipat firing news haryana panipat firing western union office randeep malik anil pandit usa lawrence bishnoi gang singer santi sharma support badshah titri song lyrics controversy
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          सोनम वांगचुक का अनशन 19वें दिन जारी, लद्दाख के अधिकारों के लिए 20 जुलाई संसद मार्च की अपील

          July 16, 2026

          पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ, बारिश के बीच लाखों भक्तों ने खींचे भगवान के रथ

          July 16, 2026

          राम मंदिर दान मामले में जांच तेज, चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

          June 26, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          बांकीपुर उपचुनाव में 34.16% मतदान, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे,25 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद

          एसीबी का बड़ा एक्शन, रिश्वतखोर महिला थाना प्रभारी 50 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ी गई

          गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा:चश्मा कारोबारी निकला मास्टरमाइंड ,प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

          श्रावणी मेला शुरू, सुल्तानगंज में उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब ‘बोल बम’ के जयकारों से गूंजा 105 किमी कांवरिया पथ

          भरत तिवारी एनकाउंटर केस में हाई कोर्ट सख्त,मुठभेड़ मामले में सबूत सुरक्षित रखने का आदेश,सरकार से तीन हफ्ते में मांगा जवाब

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.