Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 00:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Uncategorized»Ranchi News : रांची SSP, हटिया DSP और डोरंडा थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, कोर्ट आदेश की अनदेखी का आरोप
    Uncategorized

    Ranchi News : रांची SSP, हटिया DSP और डोरंडा थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग, कोर्ट आदेश की अनदेखी का आरोप

    today post liveBy today post liveFebruary 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Ranchi News
    Ranchi News
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Ranchi News : झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर रांची के एसएसपी राकेश रंजन, हटिया के डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा और डोरंडा थाना की अफसर-इंचार्ज दीपिका प्रसाद के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन का आरोप है कि संबंधित अधिकारियों ने न्यायालय के स्पष्ट आदेशों के बावजूद वाहन रिलीज करने से इनकार कर न्यायिक आदेश की अवहेलना की है। इसे “जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण” रवैया बताया गया है।

    रील बनाने के आरोप के बीच सड़क पर हुआ विवाद

    एसोसिएशन के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को अधिवक्ता मनोज टंडन अपने कार्यालय से झारखंड हाई कोर्ट जा रहे थे। राजेंद्र चौक के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार मवाज खान ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी कार को छू दिया। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोगों ने मौके पर घेराव कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की और पूरी घटना को सोशल मीडिया रील बनाने के उद्देश्य से उकसाया गया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

    दो एफआईआर पर हाई कोर्ट की रोक, वाहन रिलीज का आदेश

    मामले में डोरंडा थाना कांड संख्या 51/2026 और 52/2026 दर्ज हुई। अधिवक्ता ने इसे चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में रिट याचिका दायर की। 19 फरवरी 2026 को हाई कोर्ट ने दोनों एफआईआर पर रोक लगा दी और वाहन रिलीज के लिए सक्षम न्यायालय में आवेदन करने का निर्देश दिया। इसके बाद 21 फरवरी 2026 को न्यायिक दंडाधिकारी (JM-XIII), रांची ने बीएनएसएस की धारा 497 के तहत वाहन रिलीज का आदेश पारित किया।

    Read More : Bokaro News : नगर निगम चुनाव के दौरान बवाल, प्रत्याशी पति और पुलिस में झड़प, डीएसपी घायल

    आदेश के बावजूद वाहन नहीं सौंपा, आंदोलन की चेतावनी

    एसोसिएशन का आरोप है कि रिलीज ऑर्डर मिलने के बाद भी डोरंडा थाना प्रभारी ने वाहन सौंपने से इनकार कर दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। पत्र में राजेंद्र चौक को संवेदनशील इलाका बताते हुए पूर्व की घटनाओं का जिक्र किया गया है। एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो राज्यभर के अधिवक्ता लोकतांत्रिक और कानूनी तरीकों से आंदोलन करेंगे और मामले को दोबारा हाई कोर्ट के संज्ञान में लाया जाएगा।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    advocate association contempt of court court order violation disciplinary action demand doranda thana prabhari hatia dsp Jharkhand High Court ranchi police controversy ranchi ssp vehicle release order
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.