Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, 14 September 2026 || 13:01
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»लातेहार-गुमला: 4 लैंड माइंस विस्फोट में 1 महिला की मौत, दूसरी घायल
          Headline

          लातेहार-गुमला: 4 लैंड माइंस विस्फोट में 1 महिला की मौत, दूसरी घायल

          adminBy adminJanuary 16, 2021No Comments3 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email

          लातेहार/महुआडांड़। लातेहार-गुमला जिला के सीमावर्ती जंगल में शनिवार की सुबह एक के बाद एक चार लैंड माइंस विस्फोट हुए। विस्फोट की चपेट में आने से जंगल में गयी एक महिला की मौत हो गयी, जबकि विस्फोट की जद में आकर एक अन्य महिला घायल हो गयी।

          प्राप्त जानकारी के अनुसार लातेहार के गारू और गुमला के बिशुनपुर से सटे इलाके में गोताग जंगल में शनिवार की सुबह सात महिलाओं का एक समूह जंगल में बिछा कर रखी गयी लैंड माइंस की चपेट में आ गयी और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गयी। इस घटना में पांच अन्य महिलाएं बाल-बाल बच गयीं।

          मृत महिला की शिनाख्त लातेहार जिले के गारू थाना के गोप खाड़ गांव की सांझो देवी, पति स्व नेहरू नगेशिया के रूप में की गयी है, जबकि घायल महिला फुलमई देवी (45) को बेहतर इलाज के लिए 15 किमी दूर गारू रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बम ब्लास्ट के बाद माओवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि मृत महिला के अलावा अन्य सभी लोग जंगल से बाहर निकलने में सफल रहे। ग्रामीणों ने बताया कि विस्फोट में मृत महिला का शव जंगल में ही पड़ा है।

          ग्रामीणों के अनुसार गोप खाड़ गांव से दो किमी दूर पंडरा जंगल में गांव की ही सात महिलाओं का एक समूह बड़ा खाना के पत्तल बनाने के लिए पत्ता लाने गया था। घटना शनिवार की सुबह 10 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। घटना के संबंध में गांव के ही सुगनदेव उरांव ने बताया कि गांव से दो किलोमीटर दूरी पर लगभग 10 बजे अचानक गोलीबारी एवं विस्फोट की आवाज सुनायी दी। आवाज सुनकर गांव के सभी लोग सहम गये। ऐसा लगा मानों मुठभेड़ हो रही हो, लेकिन कोई ऐसा मामला समझ में नहीं आया।

          विस्फोट की सूचना पर लातेहार और गुमला जिले की तरफ से सुरक्षा बलों ने मौके की तरफ कूच किया और सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गयी। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। इसकी पुष्टि करते हुए महुआडांड़ एसडीपीओ रतिभान सिंह ने बताया कि लातेहार पुलिस अधीक्षक प्रशांत आनंद के नेतृत्व में मुठभेड़ हुई है। पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल का लाभ उठा कर भाग खड़े हुए। वहीं मुठभेड़ में पुलिस की गोली से लगभग तीन-चार नक्सली घायल भी हुए हैं, जिन्हें नक्सली अपने साथ उठा कर ले गये हैं। तलाश जारी है। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल के आसपास चोखाखांड़ कैंप पर तैनात झारखंड जगुआर और जिला पुलिस बल के जवानों ने लातेहार एसपी के नेतृत्व में माओवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

          गुमला नक्सल महिला मौत लातेहार लैंड माइंस विस्फोट सीमावर्ती
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          September 14, 2026

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          September 13, 2026

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          September 13, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          नवादा में कपड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 50- 60 लाख का नुकसान

          सीएम सम्राट चौधरी बोले- दुनिया भारत का उदय देख रही है ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को बताया भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव का प्रतीक

          अखंड सौभाग्य की कामना का पर्व हरितालिका तीज का अनुष्ठान शुरू, नहाय-खाय पर महिलाओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

          अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसी, तीन महिलाओं समेत चार की मौत की सूचना कतरास के कुमारपट्टी में हादसा, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका; बीसीसीएल और प्रशासन के नहीं पहुंचने पर लोगों में आक्रोश

          ड्यूटी के दौरान SSB जवान ने खुद की रायफल से मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा शक

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.