Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 17:08
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»सोनपुर मेला: छापेमारी में 5 नाबालिग लड़कियां मुक्त,मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद सोनपुर में बचाव अभियान तेज
    Headline

    सोनपुर मेला: छापेमारी में 5 नाबालिग लड़कियां मुक्त,मानवाधिकार आयोग के हस्तक्षेप के बाद सोनपुर में बचाव अभियान तेज

    टुडे पोस्ट लाइवBy टुडे पोस्ट लाइवNovember 25, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    Saran News:  सोनपुर मेला में चल रहे विभिन्न आर्केस्ट्राओं में नाबालिग लड़कियों के शोषण की सूचना मिलने के बाद सारण पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर हरिहरनाथ थाना पुलिस ने मेला क्षेत्र में छापेमारी कर पाँच नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया। पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों को जबरन प्रताड़ित करके आर्केस्ट्रा कार्यक्रमों में नृत्य करने के लिए लाया गया था।

    मुक्त कराई गई लड़कियों में उत्तर प्रदेश की दो, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और नेपाल की एक-एक लड़की शामिल है। सभी से प्रारंभिक पूछताछ की जा रही है और पुलिस उनके परिवारों से संपर्क स्थापित कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि आगे की कार्रवाई बाल संरक्षण अधिनियम और संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत की जाएगी ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि बच्चियों को सुरक्षित माहौल मिल सके और भविष्य में उनके अधिकारों का संरक्षण हो।

    एसएसपी डॉ. आशीष ने बताया कि यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो द्वारा भेजे गए पत्र के आधार पर की गई। निर्देश मिलते ही हरिहरनाथ थाना पुलिस ने मेला क्षेत्र की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस मामले में हरिहरनाथ थाना में कांड संख्या 127/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

    पुलिस ने कहा कि सोनपुर मेला जैसे भीड़भाड़ वाले आयोजनों में शोषण की संभावना अधिक रहती है, इसलिए सभी आर्केस्ट्रा संचालकों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। किसी भी तरह के अवैध गतिविधि में शामिल पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    सारण पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी महिला या नाबालिग के साथ शोषण, प्रताड़ना या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की जानकारी हो, तो तुरंत “आवाज दो” हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Human Rights Commission intervention minor girls freed orchestra raid in Bihar Saran police action Sonepur fair rescue operation
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.