Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, 10 June 2026 || 14:38
    • About Us
      • Contact Us
        • Privacy Policy
          • Terms and Conditions
          • News Submit
          Facebook X (Twitter) Instagram
          Today Post Live
          • होम
          • देश
          • विदेश
          • राजनीति
          • चुनाव
          • झारखंड
            • कोडरमा
            • खूंटी
            • गढ़वा
            • गिरिडीह
            • गुमला
            • गोड्डा
            • चतरा
            • चाईबासा
            • जमशेदपुर
            • जामतारा
            • दुमका
            • देवघर
            • धनबाद
            • पलामू
            • पाकुड़
            • बोकारो
            • रांची
            • रामगढ़
            • लातेहार
            • लोहरदगा
            • सराइकेला-खरसावां
            • साहेबगंज
            • सिमडेगा
            • हज़ारीबाग
          • बिहार
            • अररिया
            • अरवल
            • औरंगाबाद
            • कटिहार
            • किशनगंज
            • खगड़िया
            • गया
            • गोपालगंज
            • जमुई
            • जहांबाद
            • दरभंगा
            • नवादा
            • नालंदा
            • पटना
            • पश्चमी चंपारण
            • पुरनिया
            • पूर्वी चंपारण
            • बक्सर
            • बांका
            • बेगूसराय
            • भभुआ
            • भागलपुर
            • भोजपुर
            • मधुबनी
            • मधेपुरा
            • मुंगेर
            • मुजफ्फरपुर
            • रोहतास
            • लखीसराय
            • वैशाली
            • शिवहर
            • शेखपुरा
            • समस्तीपुर
            • सारण
            • सहरसा
            • सिवान
            • सीतामढ़ी
            • सुपौल
          • व्यापार
          • खेल
            • क्रिकेट
          • मनोरंजन
            • बॉलीवुड
            • हॉलीवुड
          • शिक्षा
          Today Post Live
          Home»Headline»कोयला कारोबारियों के 18 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त
          Headline

          कोयला कारोबारियों के 18 ठिकानों पर छापेमारी में करोड़ों की संपत्ति और दस्तावेज जब्त

          today post liveBy today post liveNovember 21, 2025Updated:November 21, 2025No Comments2 Mins Read
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          Share
          Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

          Dhanbad News:- झारखंड में कोयला कारोबार से जुड़े बड़े नेटवर्क पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह तड़के एक साथ बड़ी कार्रवाई की। ईडी की टीम ने रांची, धनबाद, दुमका सहित कुल 18 ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें चर्चित कोयला कारोबारी लाल बाबू सिंह, संजय खेमका और अनिल गोयल के ठिकाने शामिल हैं।

          अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान ईडी ने लगभग दो करोड़ रुपये नकद और 120 से अधिक जमीन के दस्तावेज बरामद किए हैं। साथ ही निवेश और लेन-देन से जुड़े कई अहम दस्तावेज भी एजेंसी को मिले हैं। दुमका के अमर मंडल के ठिकानों से जमीन से जुड़े सौदों का पूरा रिकॉर्ड बरामद हुआ है। वहीं धनबाद के व्यापारी अनिल गोयल के घर से ईडी को बिजनेस ट्रांजैक्शन का डिजिटल डेटा और मोबाइल में महत्वपूर्ण विवरण मिला है।

          सबसे चर्चित मामला लाल बाबू सिंह का रहा, जिनके आवास में ईडी की टीम को प्रवेश करने में करीब दो घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। आरोप है कि छापेमारी की भनक लगते ही उन्होंने अपने पालतू कुत्तों को छोड़ दिया और इस बीच डिजिटल डाटा डिलीट कर सबूत मिटाने की कोशिश की।

          ईडी ने 2019 में लाल बाबू सिंह और उनकी कंपनी एम/एस देवप्रभा प्राइवेट के खिलाफ ईसीआईआर दर्ज किया था। उन पर बीसीसीएल से मिले 452 करोड़ रुपये के काम में कोयले की हेराफेरी कर कंपनी को लगभग 13 करोड़ का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। यह मामला सीबीआई की प्राथमिकी के आधार पर शुरू हुआ था।

          जांच में सामने आया है कि संबंधित व्यापारियों ने परिवार के सदस्यों और करीबी लोगों के नाम पर कई कंपनियां बनाकर मुनाफे और काली कमाई को छिपाया। लाल बाबू सिंह के अलावा संजय खेमका की कंपनियां बीसीसीएल, सीसीएल और एनसीएल में सक्रिय हैं। वहीं अनिल गोयल ने भी सात कंपनियों के जरिए कोयला व्यवसाय और परिवहन कार्य में अपना नेटवर्क फैला रखा है।

          सूत्रों के अनुसार, कोलकाता में भी इसी कार्रवाई से जुड़े 24 ठिकानों पर रेड की गई, जहां से लगभग 8 करोड़ रुपये नकद और भारी मात्रा में जेवरात बरामद किए गए हैं।

          ईडी की यह कार्रवाई आगे और विस्तार ले सकती है तथा कई बड़े नाम इसके दायरे में आ सकते हैं।

          WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
          अनिल गोयल कोयला घोटाला ईडी छापेमारी झारखंड कोयला कारोबारी रेड धनबाद लाल बाबू सिंह मामला संजय खेमका ईडी जांच
          Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

          Related Posts

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          June 10, 2026

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          June 9, 2026

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          June 9, 2026
          Social
          • Facebook
          • Twitter
          • Instagram
          • YouTube
          • LinkedIn
          • Pinterest
          • Telegram
          • WhatsApp

          Trending News

          दरभंगा में कोसी नदी में पलटी नाव 11 सवारों में 7 सुरक्षित, 4 लापता

          पिपरा में अकेली वृद्धा की गला दबाकर हत्या, जेवर और नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश

          सरायगढ़ में बड़ा हादसा टला, नदी में पलटी नाव 15 लोगों की जान बची

          सीतामढ़ी में तूफान का कहर: कच्चे घर पर गिरा पीपल का पेड़, पांच की जान गई

          बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

          © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

          Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.