Close Menu
Today Post Live
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, 10 March 2026 || 00:39
    • About Us
    • Contact Us
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    • News Submit
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Today Post Live
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • चुनाव
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामतारा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हज़ारीबाग
    • बिहार
      • अररिया
      • अरवल
      • औरंगाबाद
      • कटिहार
      • किशनगंज
      • खगड़िया
      • गया
      • गोपालगंज
      • जमुई
      • जहांबाद
      • दरभंगा
      • नवादा
      • नालंदा
      • पटना
      • पश्चमी चंपारण
      • पुरनिया
      • पूर्वी चंपारण
      • बक्सर
      • बांका
      • बेगूसराय
      • भभुआ
      • भागलपुर
      • भोजपुर
      • मधुबनी
      • मधेपुरा
      • मुंगेर
      • मुजफ्फरपुर
      • रोहतास
      • लखीसराय
      • वैशाली
      • शिवहर
      • शेखपुरा
      • समस्तीपुर
      • सारण
      • सहरसा
      • सिवान
      • सीतामढ़ी
      • सुपौल
    • व्यापार
    • खेल
      • क्रिकेट
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
      • हॉलीवुड
    • शिक्षा
    Today Post Live
    Home»Headline»माफिया-अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे, तो कीमत चुकाओगे –  योगी आदित्यनाथ
    Headline

    माफिया-अपराधियों को जब भी सत्ता का स्वाद चखाओगे, तो कीमत चुकाओगे –  योगी आदित्यनाथ

    today post liveBy today post liveNovember 6, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email
    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

    West Champaran:- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बिहार में ताबड़तोड़ रैलियां और जनसभाएं जारी है। गुरुवार को अपनी दूसरी रैली में उन्होंने प्रदेश की पूर्व उपमुख्यमंत्री और बेतिया विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार रेणु देवी के लिए कमल खिलाने की अपील की। इस जनसभा के दौरान योगी आदित्यनाथ ने जहां केंद्र सरकार की योजनाओं को गिनाया, वहीं कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) समेत पूरे महागठबंधन पर करारा प्रहार किया।

     

    पश्चिम चंपारण के नौतन में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज बिहार में विकास की सारी योजनाएं हैं। बिहार बदलकर समृद्धि की तरफ बढ़ा है। राजद के शासन काल में 1990 से 2005 के मध्य 60 से अधिक जातीय नरसंहार और अपहरण की 30 हजार घटनाएं हुईं। उस समय इंजीनियर, डॉक्टर, बच्चे और व्यापारी के साथ ही सड़क एवं पुल का भी अपहरण हो जाता था। पेशेवर माफिया और अपराधी इनके शागिर्द बनते थे। उन्होंने लोगों से कहा कि माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए। जब भी इन्हें सत्ता का स्वाद चखाओगे, तो कीमत चुकाओगे।

     

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। नौजवान, किसान, श्रमिक, माताएं, बहनें, युवा सभी राजग को वोट दे रहे हैं। रुझान बता रहा कि 14 नवंबर को परिणाम आने पर राजग सरकार का नारा फिर बुलंद होगा।

     

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में इनके पार्टनर सपा व कांग्रेस माफिया को गले लगाकर चलती थी और जनता का शोषण करती थी। हमने कहा कि यह नहीं चलेगा। आज यूपी में नौजवान को नौकरी, रोजगार, शिक्षा, बहन-बेटियों को सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन मिल रहा है। वहां युवा मस्त व माफिया पस्त हैं। यूपी में माफिया को बुलडोजर से रौंद दिया गया है।

     

    योगी आदित्यनाथ ने कहा, ” लखनऊ में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आवास के सामने दुर्दांत माफिया ने गरीबों की जमीनों पर कब्जा करके हवेली बनाई थी। एक दिन मैंने कहा कि इसे कब्जे में ले लो। मैं बताऊंगा कि क्या करना है। फिर कब्जे में लेकर उस हवेली पर बुलडोजर चलवाया गया। वहां हमने गरीबों के लिए 72 आवास बनाकर उन्हें चाबी सौंपी। यही काम प्रयागराज में भी किया। माफिया व अपराधियों को सत्ता का स्वाद नहीं चखने देना चाहिए।”

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को बदला है। जो काम कांग्रेस 65-70 वर्ष में नहीं कर पाई, मोदी जी ने 11 वर्ष में कर दिया। 46 करोड़ बैंक अकाउंट खोल दिए गए, जिससे गरीबों, महिलाओं व लाभार्थियों का पैसा सीधे अकाउंट में जाता है। पीएम ने कांग्रेस व राजद की दलाली को रोक दिया है, इसलिए ये लोग मोदी जी को गाली देते हैं।

     

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजद के समय बिजली नहीं आती थी, जबकि अब तीन करोड़ लोगों के घर में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। लालटेन की लाइट में मोबाइल-लैपटॉप नहीं चार्ज कर पाएंगे, क्योंकि बिजली तो राजग ही देगी। ये लोग लालटेन दिखाकर बंद कर देते थे, फिर रात में डकैती डालते थे। कांग्रेस, राजद व सपा वाले जाति के नाम पर बांटने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं को आगाह किया कि बंटे थे, तो कटे थे। बंटना नहीं है, एकजुट होकर कांग्रेस-राजद के माफियाराज व जंगलराज का मुंहतोड़ जवाब देना है।

     

    मुख्यमंत्री योगी ने बिहार की गौरवशाली धरा पर महापुरुषों का स्मरण किया और कहा कि मां जानकी ने इस धरा पर जन्म लेकर और साक्षात लक्ष्मी का अवतार बनकर लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त किया। यूपी व बिहार सांझी विरासत के प्रतीक हैं। हमारा संबंध श्रीराम व मां सीता जैसा है। एक-दूसरे के साथ पवित्र संबंध के साथ जुड़े हैं। इसे कोई अलग नहीं कर सकता।

     

    योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीतीश बाबू के नेतृत्व में राजग सरकार बनी, तो इसके साथ ही सुशासन की आधारशिला खड़ी की गई, जिस पर मजबूत इमारत का निर्माण करना है और विकसित बिहार की प्रधानमंत्री मोदी की संकल्पना को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो गया। राजग सरकार सीतामढ़ी में भी मां जानकी का मंदिर बनवा रही है। राजग का रथ बिना रुके, झुके, डिगे डबल स्पीड से बढ़ रहा है।

    WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email

    Related Posts

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    March 9, 2026

    गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, दो नक्सली गिरफ्तार

    March 9, 2026

    रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालु से मारपीट, वीडियो वायरल होने पर चार पुलिसकर्मी निलंबित

    March 9, 2026
    Social
    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    • LinkedIn
    • Pinterest
    • Telegram
    • WhatsApp

    Trending News

    Bengaluru Gas Crisis : कमर्शियल सिलेंडर पर संकट, बेंगलुरु में कल से होटल-रेस्टोरेंट रहेंगे बंद

    Patna में चलेगा अल्ट्रा पॉड्स सिस्टम, 15 महीने में तैयार होगी 296 करोड़ की स्मार्ट ट्रांजिट परियोजना

    Child Safety Tips : भीड़ में खो जाए बच्चा तो क्या करे? पैरेंट्स पहले ही सिखा दें ये सेफ्टी रूल

    कौन हैं अदिति हुंडिया? मिस इंडिया फाइनलिस्ट ने वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan को लगाया गले, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

    Giridih News : बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, नक्सली कांड के दो आरोपी गिरफ्तार

    © 2026 TODAYPOST NEWS NETWORK. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.